फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmer deadbody found in the field, doubt for murder

किसान का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

Tue, 14 Jul 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
farmer deadbody found in the field, doubt for murder
किठौर(मेरठ)। ललियाना गांव में रविवार को पशुओं को चारा लेने गए लापता एक किसान का शव ईख के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शरीर पर चोट के निशान मिलने से मृतक की हत्या करने की आशंका जताई जा रही हैं। मृतक के भाई ने सात लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया की ललियाना निवासी इसरार पुत्र हारून उम्र 40 वर्ष रविवार को घर से पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गया था। शाम तक घर ना लौटने पर परिजनों ने जंगल में उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। सोमवार सुबह गांव के जंगल में एक गन्ने के खेत में इसरार मृत पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके शरीर पर चोटों के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसरार की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। मृतक के भाई निसार ने पूर्व रंजिश के आधार पर सात लोगों को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed