हाथ पीछे बांधकर किसान के चेहरे पर किए ताबड़तोड़ वार, लाश देखकर कांप गया हर किसी का कलेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है जहां एक किसान की नृशंस तरीके से हत्या किए जाने को लेकर गांव में कोहराम मच गया। उसकी लाश एक ईख के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली, जिसके दोनों हाथ पीछे बांधने के बाद चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए थे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स के साथ ही डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए, लेकिन फिलहाल हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया। जानें क्या था पूरा मामला : -
थाना क्षेत्र के गांव संधावली निवासी सलीम (45) पुत्र हाशिम ने गांव के जंगल में स्थित सुजड़ू निवासी हाजी मंजूर के खेतों को बंटाई पर लिया हुआ है। रविवार सुबह करीब 7.40 बजे सलीम खेतों में पानी चलाने के लिए घर से निकला था। सुबह 11 बजे तक भी घर नहीं लौटने पर बेटा नदीम उसे देखने खेतों पर पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला।
इस पर नदीम ने परिजनों को सलीम के गायब होने की जानकारी दी, जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन खेतों पर पहुंच गए। इसके बाद जंगल में सलीम की तलाश की गई तो एक ईख के खेत के अंदर सलीम की लहूलुहान लाश पड़ी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सलीम के दोनों हाथ पीछे की तरफ बांधने के बाद उसके चेहरे पर किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे, जिससे उसका चेहरा भी काफी हद तक बिगड़ गया था।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ खतौली डॉ राजीव कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुला लिया गया। कुछ देर बाद क्राइम ब्रांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसके बाद हत्यारों की बाबत साक्ष्य संकलित किए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया।
सीओ खतौली राजीव कुमार का कहना है कि किसान की हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई है। देर शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
मवी खुर्द में किसान पर तलवार से हमला
बागपत के मवी खुर्द गांव निवासी राहत अली के मुताबिक शनिवार को शाम के वह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान परिवार के चार-पांच लोग वहां पहुंचे। खेत की डोल तोड़ने को लेकर उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। इसी को लेकर आरोपियों ने पर तलवार से हमला बोल दिया। उस पर तलवार से कई बार किए। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। हमलावर मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने बालैनी थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/