फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer beaten up for opposing filling of water in the field

खेत में पानी भरने का विरोध करने पर किसान को पीटा

Sat, 31 May 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmer beaten up for opposing filling of water in the field
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर में गन्ने की फसल में पानी भरने का विरोध करने पर आरोपियों ने लियाकत पुत्र काले के साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्षों के बचाव में आए अनस पुत्र जाबिर के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में किसान व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लियाकत ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी पड़ोसी किसान ने उसकी गन्ने की फसल में पानी भर दिया। इससे उसकी फसल खराब हो गई। शुक्रवार की सुबह जब वह पड़ोसी किसान के घर विरोध करने पहुंचा तो उसके साथ गाली गलौज की। पीड़ित अपने घर पर चला गया। आरोप है कि आरोपी कुछ देर बाद लाठी-डंडे लेकर उसके घर पर पहुंचकर उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के साथ मारपीट होते देख अनस जब बचाव में आया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मारपीट में लियाकत व अनस गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed