फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fares for new city bus routes will be fixed and the government will approve them today.

Meerut News: सिटी बसों के नए रूट का किराया तय, आज लगेगी शासन की मुहर

Tue, 13 Jan 2026 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Fares for new city bus routes will be fixed and the government will approve them today.
मेरठ। सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बसों का किराया और रूट चार्ट फाइनल हो गया है। सिटी बसों का मोबाइल एप भी बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को प्रमुख सचिव नगर विकास रूट चार्ट, यात्री किराया पर मुहर लगाने के साथ ही नए एप की शुरुआत करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन के साथ प्रमुख सचिव वर्चुअली जुड़ेंगे। अफसरों का दावा है कि बुधवार या बृहस्पतिवार से सभी इलेक्ट्रिक बसें शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग की ओर से मेरठ महानगर के लिए 2022 में दी गई 51 इलेक्ट्रिक सिटी बसें अब पूरी तरह शहर की जनता को सौंप दी जाएंगी। सरकार के निर्देश पर पिछले एक सप्ताह से सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा के अधिकारी इलेक्ट्रिक सिटी बसों का रूट चार्ट और किराया फीडिंग करने के काम में जुटे थे। सोमवार को इलेक्ट्रिक सिटी बसों का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया। दूरी के हिसाब से किराये का निर्धारण कर लिया गया है। इसे शासन की स्वीकृति के बाद लागू कर दिया जाएगा। बसों के रूट चार्ट और किराये पर अंतिम मुहर लगाने के लिए मंगलवार को नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव जिला प्रशासन के साथ ऑनलाइन समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
‘ ई-सिटी बस’ एप एक हजार से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड़
- अगर आप भी सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा करते हैं तो बस की लाइव लोकेशन और ऑनलाइन यात्री टिकट सुविधा के लिए प्ले स्टोर से ई- सिटी बस एप अपने मोबाइल में डाउनलोड़ कर सकते हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा प्रशासन की तरफ से यात्रियों को एप का विशेष तोहफा दिया है। दो दिन के भीतर महानगर के एक हजार से अधिक लोगों ने इस एप को डाउनलोड़ कर लिया है। उदाहरण के लिए अगर टीपीनगर की गुप्ता कालोनी में रहते हैं और इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर रिठानी जाना चाहते हैं, तो इस बस का माधवपुरम पहुंचने का समय घर बैठे ही अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। इस एप के माध्यम से जनता का समय भी बचेगा। इतना ही नहीं ऑनलाइन यात्री टिकट लेने बस में नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों से होगा तालमेल
- सिटी ट्रांसपोर्ट बसों का समय नमो भारत ट्रेन और मेट्रो ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय को ध्यान में रखकर निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, भैसाली डिपो, मेरठ डिपो, सोहराबगेट डिपो और मेरठ-बुलंदशहर, बागपत-बड़ौत, मवाना जैसे प्रमुख बस अड्डों को भी इन बसों के नेटवर्क से जोड़ा गया है। इतना ही नहीं मार्गों पर पड़ने वाले मॉल के पास और प्रमुख बाजारों में मुख्य सिटी बस स्टॉप बनाया गया है। रूट चार्ट के अनुरूप हर 10 से 15 मिनट में शहर की जनता को इलेक्ट्रिक बसें मिलनी शुरू हो जाएंगी।

कोट

- सभी इलेक्ट्रिक सिटी बसों का रूट चार्ट तैयार हो गया है। दूरी के अनुरूप किराये की फीडिंग भी हो गई है। ई-सिटी बस एप भी सार्वजनिक कर दिया गया है। शासन की मुहर लगते ही महानगर के सभी मार्गों पर इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। -सचिन सक्सेना, एआरएम लोहियानगर इलेक्ट्रिक बस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed