फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fanny cyclone will change the season pictures from the HOT summer

चिलचिलाती धूप और लू ने किया बुरा हाल, अब फैनी चक्रवात बिगाड़ेगा मौसम 

Wed, 01 May 2019 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Fanny cyclone will change the season pictures from the HOT summer
मौसम - फोटो : अमर उजाला

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं बिजली करीब 9 घंटे तक गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके अलावा दिन में जहां लू भरी हवाओं के बीच चिलचिलाती गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा।

विज्ञापन


हालांकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरने से रात को थोड़ी सी राहत रही। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी दो और तीन मई को फैनी चक्रवात मेरठ समेत वेस्ट यूपी का मौसम बिगाड़ सकता है। दो से चार मई के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

सीजन का सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुधवार को भी दिन गर्म रहा। पिछले पांच दिनों में दिन का तापमान 39 डिग्री से बढ़ते हुए 42 डिग्री पर पहुंच गया। दिन चढ़ते ही लू का असर रहा।  

गुल होगी शहर की बत्ती
765 केवी आगरा-ग्वालियर ट्रांसमिशन लाइन की एसपीएस टेस्टिंग के चलते बुधवार को 220 केवी मोदीपुरम से ऊर्जीकृत करीब एक दर्जन बिजलीघरों की आपूर्ति 9 घंटे बाधित रहेगी। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता राहुल नंदा ने बताया कि नई दिल्ली से आ रही एनआरएलडीसी की टीम द्वारा न केवल लाइन की टेस्टिंग की जानी है बल्कि ट्रांसमिशन पर मॉकड्रिल भी की जानी है। इसके चलते सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 33 केवी अम्हैडा, लेडीज पार्क, पल्लवपुरम, मिलांज मॉल, दौराला, एमईएस, आरटीओ, सकौती, गंगानगर, कृषि विश्वविद्यालय, सिवाया, ललसाना और पल्लवपुरम सेकेंड की आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन

आंधी और बारिश का भी मिला इनपुट
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने फैनी चक्रवात के चलते आर्द्रता बढ़ने से आंधी और बारिश का इनपुट मिला है। ऐसे में मई के प्रथम सप्ताह में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। खासकर से किसानों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

पिछले आठ दिन का तापमान 
    तारीख      अधिकतम      न्यूनतम 
    23             39.0         20.8 
    24             39.6         22.8 
    25             39.8         24.5 
    26             39.6         21.8 
    27             40.5          24.0 
    28             40.6          24.0 
    29             41.6          23.8
    30             42.0          20.6

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed