फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदा समझ हो रही थी तलाश, मोर्चरी में मिली लाश, परिजन काटते रहे पुलिस थाने और अस्पताल के चक्कर

Sun, 01 Nov 2020 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Nov 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
family was searching for alive man, his dead body found in morchary in saharanpur
शव लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को व्यवस्था की संवेदनहीनता का एक और मामला सामने आया है। जिलेे के नुमाइश कैंप क्षेत्र में एक परिवार लापता हुए बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश में जुटा था लेकिन चंद घंटों बाद बुजुर्ग की लाश मोर्चरी में होने की सूचना पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।



परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस थाने के साथ ही अस्पताल के चक्कर काटे और पोस्टर भी चिपकवाए, मगर कोई यह नहीं बता सका कि सोमनाथ की मौत हो गई है।आगे पढ़ें क्या था पूरा मामला:-

family was searching for alive man, his dead body found in morchary in saharanpur
मौके पर मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर नुमाइश कैंप से लापता हुए सोमनाथ आहुजा को मंगलवार रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमनाथ आहुजा 68 वर्ष के थे, जो मंगलवार शाम को लापता हो गए थे। एक व्यक्ति ने देहरादून रोड से घायलावस्था में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया। तब तक वह बेहोश थे, जिस कारण नाम पता नहीं बता पा रहे थे।

family was searching for alive man, his dead body found in morchary in saharanpur
मौके पर मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला
उधर, सोमनाथ आहुजा के लापता होने पर चिंतित परिवार के लोग भटकते रहे। सोमनाथ के छोटे भाई मदन आहुजा ने बताया कि मंगलवार को ही नुमाइश कैंप चौकी पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी, जिसके बाद बुधवार को पोस्टर बनवाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
family was searching for alive man, his dead body found in morchary in saharanpur
मौके पर मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी गए और सोमनाथ के बारे में जानकारी करनी चाही तो, उनसे कह दिया कि सोमनाथ नाम का कोई व्यक्ति यहां भर्ती नहीं है। इसके बाद उन्होंने सीएमओ से बात की, लेकिन तब भी सोमनाथ के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली। 

शनिवार को उनके पास कॉल आई, जिसमें बताया गया कि जिन्हें तुम तलाश रहे हो, उनका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। वहां पहुंचने पर पता चला कि सोमनाथ का निधन बुधवार को ही हो गया था।

विज्ञापन
family was searching for alive man, his dead body found in morchary in saharanpur
एसएसपी सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि मौत के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मदन आहुजा का कहना था कि अस्पताल और पुलिस की तरफ से इस मामले में बिल्कुल गंभीरता नहीं बरती गई, अन्यथा हमें पहले ही इसकी सूचना मिल सकती थी। 

जब कोई अज्ञात व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है और मौत हो जाती है तो नियमानुसार 72 घंटे तक पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया जाता है। इस व्यक्ति को भी अज्ञात में भर्ती कराया गया था। - डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed