फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family vandalized in hospital on mother-child death

जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Sun, 06 Sep 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Family vandalized in hospital on mother-child death
जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़
विज्ञापन

मोदीपुरम। जच्चा-बच्चा की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने शनिवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र में सरधना रोड फ्लाईओवर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। चिकित्सकों और स्टाफ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई। स्टाफ ने वहां से भागकर जान बचाई। चिकित्सक ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दबथुवा गांव निवासी सचिन गुप्ता की पत्नी स्वाति गुप्ता को शनिवार के दिन प्रसव पीड़ा होने पर सरधना रोड फ्लाईओवर के नजदीक स्थित शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। प्रसव के दौरान महिला को मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ। शाम के समय महिला की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों से कहा। परिजन महिला को दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों में आक्रोश फैल गया और वह शव लेकर शांति नर्सिंग होम पहुंचे और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि वक्त रहते चिकित्सक व स्टाफ महिला का उपचार शुरू कर देते तो उसकी तबीयत नहीं बिगड़ती। परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। समझाने पहुंची महिला चिकित्सक व स्टाफ के साथ भी परिजनों ने जमकर मारपीट की। स्टाफ ने वहां से भागकर जान बचाई। हंगामे की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए महिला के शव को अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी बिजेंद्र पाल सिंह राणा का कहना है कि दोनों ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed