फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family uproar over maternal death in infant's home

मैटरनिटी होम में शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा

Thu, 17 Dec 2020 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Family uproar over maternal death in infant's home
परतापुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दीनगर में पंचवटी रोड स्थित एक मैटरनिटी होम में बुधवार सवेरे शिशु की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

जीवनपुरी निवासी सुमित ने अपनी पत्नी को तीन दिन पहले प्रसव के लिए मैटरनिटी होम में भर्ती कराया था। उसी दिन उसे पुत्र पैदा हुआ। अगले दिन शिशु की तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ से शिशु का डॉक्टर से चेकअप कराने के लिए कहा। इस पर डॉक्टर ने लापरवाही बरती और शिशु की जांच नहीं की। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरकी लापरवाही के चलते बुधवार सवेरे नवजात की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इसके बावजूद चिकित्सक ने 16 हजार रुपये भुगतान लिया। शिशु के पिता का कहना है कि वह चिकित्सक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

मैटरनिटी होम में नहीं एंबुलेंस की सुविधा
परिजनों का आरोप है कि पंचवटी रोड स्थित उक्त मैटरनिटी होम में एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। मरीज की हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए घंटों वाहन का इंतजार करना पड़ता है। यहां आग बुझाने के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के बावजूद स्टाफ द्वारा मानकों का पालन नहीं करता है। उधर, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed