फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family doing drug business arrested

Meerut News: सदर बाजार पुलिस ने नशे की सौदागर की फैमिली पर कार्रवाई, पति-पत्नी और बेटा गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Family doing drug business arrested
नशे का कारोबार कर रहे परिवार को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने नशे की सौदागर महिला भूसा मंडी निवासी काली, उसके पति इश्तियाक और बेटे अरशान को साढ़े तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आज कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरा परिवार लंबे समय से नशीला पदार्थ बेच रहा था। वीडियो वायरल के आधार पर एसएसपी ने जांच बैठाई, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दो दिन पहले भूसा मंडी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री और मोल भाव होते दिख रहा था। इस वीडियो के आधार पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी सिटी पीयूष सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में सीओ कैंट रुपाली राय और इंस्पेक्टर सदर को जांच सौंपी गई। इसके साथ ही एक स्पेशल टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

इन टीमों की छानबीन के बाद ही पुलिस ने भूसा मंडी की काली, इश्तियाक और बेटे अशनान को दबोच लिया और थाने लेकर आए। वह करीब 20 साल से नशे का कारोबार कर रहे हैं। आरोपियों ने यह भी बताया कि भूसा मंडी में काफी लोग नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। अब उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की भी होगी पड़ताल
सदर बाजार पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से नशा बेचने का काम कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई संपत्तियों के बारे में भी छानबीन कर रही है ताकि जरूरत पड़ने पर संपत्तियां कुर्क की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed