फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family attacked over old enmity; woman held hostage and beaten.

Meerut News: पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला, महिला को बंधक बनाकर पीटा

Tue, 08 Sep 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Family attacked over old enmity; woman held hostage and beaten.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंदी गांव निवासी संदीप उसके भाई प्रदीप, भाभी संतोष और बेटी राधिका पर सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने प्रदीप, संतोष और राधिका को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
गांव कालंदी में हुई मारपीट में राधिका बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे। किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे पीड़ित परिवार को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां से राधिका की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संदीप सोमवार देर शाम अपने घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने संदीप के साथ मारपीट की और मौके से चले गए। कुछ देर बाद संदीप का बड़ा भाई प्रदीप घर पहुंचा। संदीप ने उसे घटना की जानकारी दी। प्रदीप ने आरोपियों के घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर आरोपियों ने प्रदीप को भी पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर प्रदीप की पत्नी संतोष और बेटी राधिका मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान राधिका बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद भी हमलावरों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। किसी तरह पीड़ित परिवार आरोपियों के चंगुल से निकलकर थाना सरधना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने राधिका की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed