Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family attacked inside their home after asking for the DJ to be turned off

Meerut News: डीजे बंद कराने पर घर में घुसकर परिवार पर हमला, यूपी पुलिस में चयनित युवक को पीटा

Tue, 17 Nov 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Family attacked inside their home after asking for the DJ to be turned off
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में डीजे बंद कराने को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में रामभूल चौहान का बेटा कर्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामभूल ने सरूरपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात उनके पड़ोसी के घर शादी थी। तेज आवाज में डीजे बज रहा था, जबकि उनके परिवार में एक हृदय रोगी है। रात करीब एक बजे उन्होंने पुलिस को सूचना देकर डीजे बंद कराया। पुलिस के जाते ही दर्जनों आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। जब उनका बेटा कर्ण बचाव में आया तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई आरोपियों को हिरासत में लिया। घायल कर्ण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित रामभूल ने बताया कि उसके बेटे का हाल ही में यूपी पुलिस में चयन हुआ है। वह अगले चार दिन में ट्रेनिंग पर जाने वाला था। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed