फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family attacked at home following a verbal altercation.

Meerut News: कहासुनी के बाद घर में घुसकर परिवार पर हमला

Thu, 24 Sep 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Family attacked at home following a verbal altercation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में कहासुनी के बाद आरोपियों ने अनीशा पत्नी इकलाक के घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट में पीड़िता के बेटे नफीश, अनीश व पति इकलाक घायल हो गए। बचाव के लिए आई महिलाओं के साथ आरोपियों ने अभद्रता की। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
पीड़िता अनीशा ने तहरीर में बताया कि बुधवार की रात आरोपियों की उसके बेटे अनीश से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों में समझौता करा दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने बेटे के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने बेटे के साथ मारपीट कर दी। बचाव में आए उसके दूसरे बेटे व पति को भी आरोपियों ने जमकर पीटा।
विज्ञापन

आरोप है आरोपियों ने उसके घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की। मारपीट में उसके बेटे व पति समेत तीन लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed