फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   families troubled by the preson put up poster house for sale

मेरठ: व्यक्ति से परेशान परिवारों ने दी शहर छोड़ने की धमकी, चस्पा किए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर

Mon, 07 Oct 2019 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
families troubled by the preson put up poster house for sale
सरधना स्थित मोहल्ला गोमती नगर मोहल्ले के व्यक्ति द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी देते हुए पीड? - फोटो : SARDANA

मेरठ के सरधना क्षेत्र में कई परिवारों ने खुद को नेता बताने वाले एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि थाने में उनके खिलाफ फर्जी शिकायत करता है। उनके द्वारा शिकायत करने पर अधिकारी संज्ञान नहीं लेते। दो परिवारों ने घर के बाहर मकान बिकाऊ के पास्टर लगाए है। चेतावनी दी कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह यहां से चले जाऐंगे।

विज्ञापन


गौमतीनगर निवासी अफजाल, मुरसलीम पुत्र अनवर, शाहिद व शाकिर पुत्रगण मुन्ना तथा रियाज पुत्र इजहार के मुताबिक उनकी गली में एक व्यक्ति रहता है जो खुद को एक पार्टी का नेता बताता है। आरोप लगाया कि ज्यादातर लोग उससे परेशान हैं। आए दिन झूठी शिकायतें उनके खिलाफ उक्त युवक थाने में करता है। कई बार इस बात को लेकर विवाद हो चुका है। लोगों ने उस पर मोहल्ले में मारपीट का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

लोगों की मानें तो जब वह अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती है। काफी समय से वह उसके उत्पीड़न का शिकार बन रहे हैं। लोगों के मुताबिक दो परिजनों ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है। चेतावनी दी है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह यहां से चले जाऐंगे।

पुलिस को इसकी सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। हल्का दरोगा जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिवारों की बात सुनी। उन्होंने कहा कि जाने की जरूरत नहीं है। जो आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन पर दोनों परिवारों ने पोस्टर हटा दिए। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। निर्दोष को परेशान नहीं होने दिया जायेगा। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed