फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Families performing Gayatri Mahamantra rituals honored

Meerut News: गायत्री महामंत्र अनुष्ठान करने वाले परिवार सम्मानित

Sun, 08 Mar 2026 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Families performing Gayatri Mahamantra rituals honored
- अखिल विश्व गायत्री परिवार जनपद मेरठ ने गायत्री चेतन केंद्र पर किया कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से जन्मशताब्दी वर्ष के तहत गायत्री चेतन केंद्र पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया गया। इसमें दीक्षा सहित अन्य संस्कार संपन्न कराए गए।
कार्यक्रम में गायत्री महामंत्र अनुष्ठान करने वाले परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 75 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ परिजनों का भी विशेष सम्मान किया गया। हरिद्वार से आई पांच परिजनों की टोली के नायक सुरेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी का वर्ष है। यह गुरुदेव द्वारा प्रचलित अखंड दीपक के 100 वर्ष पूर्ण होने का अवसर है।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार भारत सहित पूरे विश्व में जन्मशताब्दी वर्ष मना रहा है। हरिद्वार के बैरागी दीप में 18 से 23 जनवरी तक कई कार्यक्रम हुए। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित अनेक धार्मिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जोन सह संयोजक अशोक सिंह, जोन प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने विशेष सहयोग किया। 100 से अधिक भाइयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ओंकार सहारण, प्रभात शर्मा, जितेंद्र मालिक, रणवीर, चंद्र शेखर चौहान, संजीव त्यागी, बीके शर्मा, जीके अग्रवाल, उर्मिला वशिष्ठ, मृदुला गौतम, कुसुम लता, विनोद त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed