फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Families are made from the sacrifice, efforts and blessings of parents

माता पिता के त्याग, पुरुषार्थ और आशीर्वाद से बनते हैं परिवार

Sun, 14 Sep 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Families are made from the sacrifice, efforts and blessings of parents
दौराला - दौराला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
दौराला। कस्बे के आर्य समाज परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रुकमणि व भगवान कृष्ण का प्रसंग का कथा वाचिका आराधिका ने वर्धन किया। कथा के दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

कथा का शुभारंभ सरधना विधायक अतुल प्रधान ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को आध्यात्मिकता बारे में बताना चाहिए। किसी को धोखा ना देना, विश्वास घात ना करना, धर्म यही प्रेरणा देता है। कथा वाचिका ने रुकमणि विवाह, रुकमणि -कृष्ण प्रसंग की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बीच बीच में भजनों की प्रस्तुति दी। कथा वाचिका ने कहा कि श्राद्ध में कथा सुनना और सुनाने से पितृों की आत्मा को शांति मिलती है। कहा कि माता की सेवा सच्ची ईश्वर भक्ति है। माता के त्याग, पुरुषार्थ, आशीर्वाद से परिवार बनते हैं। जब संतान पर कोई विपत्ति आती है मां बाप ही सबसे बड़ा सहारा बनते है। बढ़ापे में माता पिता से स्नेह और शिष्टता का व्यवहार करना चाहिए। इसके बाद बच्चों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मटकी फोड़ी। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कार देने की जरूरत है। इस दौरान प्रवीण गुप्ता, मीना, बीना, जतिन गुप्ता, जयभगवान, रविंद्र, मिथलेश, सोनू, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed