फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   False information given regarding kidnapping of wife, police seized tractor

Meerut News: पत्नी के अपहरण की दी झूठी सूचना, पुलिस ने ट्रैक्टर किया सीज

Tue, 11 Feb 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
False information given regarding kidnapping of wife, police seized tractor
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव डालमपुर निवासी सुरेंद्र ने सोमवार की अलसुबह थाने पहुंचकर पत्नी के अपहरण की सूचना दी। महिला के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस बल गांव डालमपुर पहुंचा और मामले की जांच पड़ताल की तो सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाने पहुंचे आरोपी का ट्रैक्टर सीज कर दिया और उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव डालमपुर निवासी सुरेंद्र सोमवार सुबह 4:00 बजे रोहटा थाने पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। उसने पुलिस को अपनी पत्नी के अपहरण की सूचना दी। सूचना पाकर थाना व चौकी पुलिस तुरंत जांच पड़ताल के लिए गांव में पहुंची। गांव में जाने पर पता चला कि सुरेंद्र नशे में है। जबकि उसकी पत्नी अपनी ननद के साथ अपने मायके गई हुई है। पूरी जांच करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। थाने लौटी पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जबकि उसके ट्रैक्टर को सीज कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के ट्रैक्टर के नंबर नहीं मिलने के कारण उसे जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed