फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake voting was not allowed in Shamli and SP was awarded to four BSF jawans

शामली: फर्जी मतदान रोकने वाले जवानों को किया गया सम्मानित, हुआ था जमकर बवाल

Fri, 12 Apr 2019 06:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Fake voting was not allowed in Shamli and SP was awarded to four BSF jawans
बीएसएफ जवान को सम्मानित करते एसपी - फोटो : अमर उजाला

शामली में कांधला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में गुरुवार को मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने की कोशिश नाकाम करने वाले बीएसएफ के चार जवानों को पुलिस अधीक्षक ने पांच-पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


गुरुवार को मतदान के दौरान शामली विधानसभा क्षेत्र एवं कांधला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक मतदान केंद्र के बूथ संख्या 170 और 171 पर मतदान चल रहा था। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए केंद्र पर पुलिस के साथ बीएसएफ मथुरा के चार जवान भी तैनात किए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पोलिंग पार्टी पर बिना पहचान पत्र के ही मतदान कराने का दबाव बनाया था। इस दौरान भीड़ हंगामा करते हुए मतदान केंद्र में घुस गई थी। बीएसएफ के जवानों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वे नहीं माने और सरकारी कागजात को नष्ट करने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया था। एसपी अजय कुमार ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने अदम्य साहस और ईमानदारी का परिचय देते हुए मतदान की सुचिता को भंग नहीं होने दिया और शरारती तत्वों को मतदान केंद्र से खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बीएसफ के हेड कांस्टेबल कृष्ण चंद, कांस्टेबल जगदीश असवाल, कांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल लोकेश कुमार को पांच-पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएसएफ बटालियन के सेनानायक वीरेंद्र दत्ता मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed