{"_id":"68d184948bcbe7d69503149b","slug":"fake-tag-bedsheets-worth-rs-25-lakh-seized-in-sardhana-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109777-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अन्य केंद्र....\nसरधना में 25 लाख की फर्जी टैग की चादर का माल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अन्य केंद्र.... सरधना में 25 लाख की फर्जी टैग की चादर का माल पकड़ा
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के मोहल्ला अंसार नगर में ब्रांडेड कंपनी के फर्जी टैग लगे पचचीस लाख की चादर पकड़ी।
वेलस्पन लिविंग, बॉम्बे डाईंग और डेकोर कंपनी के फर्जी टैग के साथ तैयार किया जा रहा था माल
सरधना (मेरठ)। नगर और आसपास के क्षेत्रों में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर फर्जी टैग लगाकर बेडशीट व तकिये के कवर तैयार करने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सोमवार को वेलस्पन लिविंग लिमिटेड, बॉम्बे डाईंग और डेकोर जैसी प्रसिद्ध होम फर्निशिंग कंपनियों के नाम पर फर्जी टैग लगाकर चादर बनाने की की सूचना पर पुलिस ने टीम के साथ नगर के अंसार नगर इलाके में छापा मारा। आधा दर्जन से अधिक गोदामों से करीब 25 लाख रुपये मूल्य का फर्जी टैग लगा माल बरामद किया गया।
छापे की सूचना मिलते ही नगर में कई व्यापारी गोदामों में ताले लगाकर मौके से भाग गए। पुलिस और कंपनी अधिकारियों की टीम ने गोदाम को सील कर फर्जी टैग लगे माल को कब्जे में ले लिया। छापे में बॉम्बे डाईंग व डेकोर कंपनी के फर्जी टैग, करीब पांच हजार से अधिक टैग शीट्स, बिल बुक और रेडी-टू-डिस्पैच माल मिला। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, यह फर्जी माल केवल स्थानीय स्तर, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, सिक्किम, कर्नाटक, राजस्थान, असम और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ब्रांडेड रेट पर सप्लाई किया जा रहा था। बिल बुक और लेनदेन के रजिस्टर से मालूम चला है कि कारोबारी बड़े पैमाने पर नकली ब्रांडिंग कर माल सप्लाई कर रहे थे और मोटा मुनाफा कमा रहे थे।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। मालिकों और फर्जी टैग लगाने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट तैयार कर आयकर विभाग को भी सौंपी जाएगी, ताकि फर्जीवाड़े में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ बहुस्तरीय कार्रवाई हो सके।