फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake petrol has been busted in Saharanpur after Meerut and nine hundred liters have been recovered

मेरठ के बाद अब सहारनपुर में नकली पेट्रोल का भंडाफोड़, एक आरोपी दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

Fri, 18 Oct 2019 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Oct 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fake petrol has been busted in Saharanpur after Meerut and nine hundred liters have been recovered
नकली पेट्रोल पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ के बाद अब सहारनपुर पुलिस ने नकली पेट्रोल बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से नौ सौ लीटर नकली पेट्रोल बरामद किया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पकड़े गए अवैध तेल कारोबारी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना चिलकाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सुचेला देवा में कुछ लोग एक गोदाम में नकली पेट्रोल बनाने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चिलकाना प्रभारी और एसआई शाह आलम ने सुचेला देवा में गोदाम पर छापा मारा तो वहां से सादिक पुत्र खुर्शीद नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेल के काले कारोबार का पर्दाफाश हुए बीत गया महीना, लेकिन नहीं हुई टैंकों की खुदाई, अटकी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गोदाम में नकली पेट्रोल बनाकर तस्करी रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से छह ड्रम लगभग नौ सौ लीटर नकली पेट्रोल बरामद किया है। पुलिस ने जिलाधिकारी की संस्तुति और पूर्ति निरीक्षक हरकेश सिंह की रिपोर्ट के बाद सादिक पुत्र खुर्शीद निवासी सुचेला देवा और इसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ धारा 3/7 रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद कारोबारी सादिक को कोर्ट ने जेल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा है पेट्रोल और डीजल बनाने का अवैध कारोबार 

जिले में मिलावटी पेट्रोल और डीजल बनाने का अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है। बड़गांव में तो फर्जी पेट्रोल पंप लगा कर ही नकली डीजल बेचा जा रहा था। इसके अतिरिक्त हरियाणा से तस्करी करके लाए गए पेट्रोल और डीजल में भी मिलावट करके तेल माफिया इस अवैध धंधे से मोटा मुनाफा कूट रहे हैं। 

चिलकाना थाना क्षेत्र में मिलावटी पेट्रोल बनाने का कार्य गांव सुचेला देवा में किया जा रहा था। मिलावटी पेट्रोल बनाने का कार्य एक गिरोह द्वारा गांव में स्थित एक गोदाम में किया जा रहा था। यह लोग पहले थीनर को एकत्र करते हैं। इसके बाद एक विशेष केमिकल इस थीनर में मिला दिया जाता है। केमिकल के मिलते ही थीनर पेट्रोल का रूप ले लेता है और उसमें से पेट्रोल जैसी ही सुगंध आने लगती है। मिलावटी पेट्रोल बेचने वाले अपने द्वारा बनाए पेट्रोल को गांव की छोटी-छोटी दुकानों और सड़क के किनारे बनी दुकानों पर पेट्रोल पंप के पेट्रोल से आधे मूल्य पर बेचते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed