{"_id":"63ea60e1b1a37636000573a7","slug":"fake-note-case-in-meerut-accused-aftab-connection-with-pakistan-exposed-in-investigation-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट का मामला: आफताब का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछताछ में उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोट का मामला: आफताब का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछताछ में उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान
Tue, 14 Feb 2023 01:02 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:02 AM IST
सार
मेरठ में नकली नोट का मामला : आफताब का पाकिस्तान से कनेक्शन सामने आया है। उसने जांच एजेंसियों की पूछताछ में ऐसा सच उगला, जिससे पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दो-दो हजार के नकली नोट बाजार में चलाने वाले आरोपी आफताब निवासी अहमदनगर, लिसाड़ीगेट का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ना बताया जा रहा है। पूछताछ में बताया कि आफताब, उसके भाई महताब, पिता दिलशाद नेपाल तक ट्रक चलाते हैं। आफताब कई घंटों तक थाना पुलिस को गुमराह करता रहा। एनआईए, एटीएस, आईबी और एलआईयू ने गहनता से जांच की। जिसमें पता चला कि आफताब का जीजा शाहिद शामली के कैराना का निवासी है, जिससे वह नकली नोट लेकर आया था। अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने कैराना में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
घंटाघर और उसके आसपास दुकानों पर दो-दो हजार के नकली नोट लेकर आफताब सामान खरीद रहा था। वह सात नोट बाजार में चला चुका था, जबकि तीन उसकी जेब में मिले। दुकानदारों ने आफताब को पकड़कर रविवार को देहलीगेट थाना पुलिस को सौंप दिया था। नकली नोट मिलने की जानकारी पर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एनआईए-एटीएस, आईबी सहित अन्य सुरक्षा टीम के सदस्यों ने देहलीगेट थाना पहुंचकर आफताब से पूछताछ की। जिसमें नकली नोट करेंसी का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ गया। यह नोट कैराना से आफताब अपने जीजा शाहिद के पास से लाता था। कैराना का नाम सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान
विज्ञापन
इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से आफताब के क्या संबंध है, पुलिस टीम इसकी गहनता से जांच में जुटी है। नकली करेंसी का मामला बेहद गंभीर है, इसे देखते हुए आरोपी आफताब को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: बोरे में शव मिलने का मामला, महिला की पहचान हुई न आरोपी तक पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका