{"_id":"6313be38908875271677dfa5","slug":"fake-medicine-of-more-than-one-lakh-sent-in-the-market-in-a-month-meerut-news-mrt6037655105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में एक लाख से अधिक की नकली दवा बाजार में भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में एक लाख से अधिक की नकली दवा बाजार में भेजी
विज्ञापन

- शास्त्रीनगर में चेकिंग के दौरान बरामद किए थे 75 डिब्बे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने दर्द निवारक के नाम पर नकली दवा बेचने के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों सचिन शर्मा और राजेश स्वरूप को कोर्ट में पेश किया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक माह में एक लाख रुपये से अधिक की दवा बाजार में भेजी जा चुकी है।
नौचंदी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार देर रात जी-ब्लॉक शास्त्रीनगर में बुढाना गेट खत्रियान चौक निवासी सचिन शर्मा और उसके साथी राजेश निवासी पुरानी मोहनपुरी को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों के पास से नकली दवा के 75 डिब्बे बरामद हुए थे। पूछताछ में पता चला कि सचिन शर्मा का एनएएस कॉलेज के सामने यश मेडिकल स्टोर है। सचिन और उसका साथी मिलकर पिछले एक महीने से एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत की दवा बेच चुके हैं।
इंस्पेक्टर ने बताया कि रात में ही दवा कंपनी के मैनेजर संजय शर्मा की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। वहीं, नकली दवा के मामले में एसओजी की टीम भी जांच में जुट गई है। मेडिकल स्टोर संचालक सचिन शर्मा ने कहा-कहां दवा सप्लाई की, इसकी जांच भी की जा रही है।