फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake liquor was being sold in branded bottles through contract.

UP: ठेके से बिक रही थी ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब, दबोचा गया सैल्समेन, दुकान का मालिक फरार

Fri, 17 Nov 2023 02:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 17 Nov 2023 02:13 PM IST
सार

Meerut News : आरोपी ने बताया कि ब्रांडेड शराब की बोतलों में इंजेक्शन से बनाई गई नकली शराब अंग्रेजी ठेके से बेची जा रही थी।

विज्ञापन
Fake liquor was being sold in branded bottles through contract.
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गंगानगर पुलिस ने ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में नकली शराब की भरी और खाली ब्रांडेड बोतलें व 2.29 लाख रुपये बरामद किए। आरोपी ने बताया कि ब्रांडेड शराब की बोतलों में इंजेक्शन से बनाई गई नकली शराब अंग्रेजी ठेके से बेची जा रही थी।

विज्ञापन


गंगानगर थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही के अनुसार बुधवार रात डिवाइडर रोड पर आईआईएमटी चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार सवार में अंग्रेजी शराब की एक पेटी बरामद हुई। पूछताछ में कार सवार युवक ने जन्मदिन पार्टी के लिए शराब लेकर जाने की बात की। शक होने पर थाने लाकर पूछताछ की गई और आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया। युवक ने अपना नाम अंकित कुमार चपराना पुत्र विनेश कुमार निवासी पांचली खुर्द थाना जानी बताया। उसने बताया कि वह भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर चौराहे के पास अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन है और बड़े पैमाने पर ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब भरकर बेच रहा था।

विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर इंजेक्शन से बनाई गई नकली शराब, कई कंपनी की खाली बोतलें, रैपर, नकली क्यूआर कोड चिट, 2.29 लाख की नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी अंकित कुमार चपराना, फरार आरोपी चमन निवासी ग्राम चकनवाला जिला गजरौला, ठेका मालिक संजय मलिक पुत्र बलवीर सिंह हनुमन्तपुरम कनखल हरिद्वार के खिलाफ आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डीएम को भेजी लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट
गंगानगर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सुबह अब्दुल्लापुर में अंग्रेजी शराब के ठेके पर जाकर सैंपल भरे और ठेका सील कर दिया। दोपहर में खोलने की अनुमति दे दी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ठेका मालिक संजय मलिक के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम को शराब की दुकान के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन

आसपास के ठेकों पर भी हो रही थी सप्लाई
बताया जा रहा है कि आरोपी साथियों के साथ मिलकर महंगी ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब की सप्लाई आसपास के क्षेत्र के ठेकों पर सप्लाई कर रहा था।

पिछले साल बक्सर में जहरीली शराब से हुई थी दो सगे भाइयों की मौत
गंगानगर थाना क्षेत्र में मवाना रोड पर सूर्य अस्पताल के सामने स्थित मकान में पिछले साल 25 दिसंबर को दो सगे भाइयों अजय और विकास की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। घर के बराबर में स्थित देसी शराब के ठेके से रात के समय दोनों भाइयों ने शराब खरीदी और घर मे लाकर पी थी। सुबह को दोनों के शव कमरे में मिले थे। मामला दबाने के लिए पुलिस ने दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित रखने की बात कही थी। उस मामले में भी ठेका संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर गंगानगर थाना पुलिस के खिलाफ परिजनों ने हंगामा किया था।

यह भी पढ़ें: UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज

ये हुई बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, उसमें रखे एक कार्टून में रायल स्टैग के 15 क्वार्टर, रायल स्टैग्के छह हाफ, इम्पीरियल ब्लू कार्टर रॉकफोर्ड के हाफ, नकली क्यूआर कोड, बैग में छह हाफ, पांच क्वार्टर, एक बोतल और आठ ढक्कन बरामद किए।

यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed