फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fake information of bomb accused arrested

हेड कांस्टेबल का घर बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
fake information of bomb accused arrested
हेड कांस्टेबल का घर बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार में हेड कांस्टेबल के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी मंगलवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पड़ोसी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का बेटा है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
मेडिकल के जागृति विहार में हेड कांस्टेबल यतेंद्र के घर बम से उड़ाने की धमकी से मंगलवार को पुलिस में खलबली मची थी। पुलिस बम निरोधक दस्ते सहित जांच के लिए पहुंची थी, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले आरोपी की तलाश शुरू की थी। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम के मुताबिक यह फर्जी कॉल करने वाला हेड कांस्टेबल के पड़ोसी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर भूषण त्यागी का बेटा आतिश त्यागी है। पुलिस ने मंगलवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि हेड कांस्टेबल की शिकायत पर ही आतिश त्यागी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अतीश ने ऐसा क्यों किया। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि आतिश नशे का आदी है। इसके चलते उसने यह हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed