फर्जी आईएफएस जोया की गिरफ्तारी के बाद क्लीनिक नहीं गए पिता, कहा- 'बेटी ने मुझे धोखा दिया '
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी आईएफएस अधिकारी जोया खान के कारनामों से परिवार भी शर्मिंदा है। जोया का पिता डॉ. अयूब खान का मेरठ के लालकुर्ती बड़ा बाजार में खान क्लीनिक है। लोगों ने डॉ. खान की लालकुर्ती इलाके में आम शोहरत अच्छी बताई है।
बेटी जोया की गिरफ्तारी के बाद तीन दिन से अयूब अपने क्लीनिक पर नहीं पहुंचा। कंपाउंडर सलीम ने बताया है कि डॉ. खान से तीन दिन से संपर्क नहीं हुआ है। जोया को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। तीन दिन से कोठी में भी सन्नाटा पसरा है। पुलिस शनिवार को जोया की कोठी पर पहुंची थी। लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
पिता बोले, बेटी ने मुझे भी धोखा दिया
नोएडा में जोया खान की गिरफ्तारी का पता लगते ही उसके पिता डॉ. अयूब खान वहां पहुंच गए थे। नोएडा पुलिस ने डॉ. खान से पूछताछ की। पुुलिस के मुताबिक डॉ. खान ने बताया कि बेटी जोया खुद को अधिकारी बताती रही।
पुलिस की सुविधा देखकर मुझे यकीन भी आ गया था। बेटी ने मुझे भी धोखा में रखा। जोया की शादी होने की जानकारी भी मुझे नहीं थी। हर्षप्रताप सिंह को बेटी जोया का पीए समझता था। वह हमेशा मेरठ में उसके साथ आता था। बेटी की गिरफ्तारी से जेल भेजने तक डॉ. खान नोएडा में रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/