फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake IFS officer Zoya khan arrested from noida, Afghanistan connection exposed in investigation

पीसीएस परीक्षा में असफल हुई तो फर्जी आईएफएस बन गई जोया, जांच में सामने आया अफगानिस्तान कनेक्शन

Thu, 04 Apr 2019 01:19 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Apr 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Fake IFS officer Zoya khan arrested from noida, Afghanistan connection exposed in investigation
जोया खान के पिता का कैंट स्थित आवास, गिरफ्तार आरोपी निशांत व एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण
फर्जी आईएफएस बनकर वीआईपी सुविधाएं लेने वाली जोया खान को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस लगातार इस फर्जी आईएफएस से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि इस फर्जी के अफगानिस्तान से भी कनेक्शन रहा है। वहीं पुलिस के सामने उसने यह भी खुलासा किया कि आखिर कैसे वह फर्जी अफसर बनकर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकती रही - 
विज्ञापन


कई जिलों की पुलिस इस फर्जी अफसर को सैल्यूट तो करती रही लेकिन किसी ने यह जहमत नहीं उठाई कि आखिर वह अफसर है भी या नहीं। मेरठ समेत कई जिलों की पुलिस जोया खान को ऑफिसर समझकर वीआईपी सुविधा देती थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वीआईपी सुविधा न मिलने पर एसएसपी नोएडा को हड़काया था, जिसके बाद एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण को शक हुआ। इस पर तुरंत एसएसपी के निर्देश पर नोएडा पुलिस जोया खान के फ्लैट में पहुंची। शुरुआत में जोया खान ने पुलिस को आड़े हाथों ले लिया। पुलिस ने जब फ्लैट में तलाशी लेनी शुरू की तो सारी पोल खुल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट से बरामद हुई कई संदिग्ध चीजें
पुलिस ने जोया खान को गिरफ्तार कर लिया। फ्लैट से एपल के 4 लैपटॉप समेत अन्य सामान को पुलिस ने कब्जे में लिया। नोएडा पुलिस ने मंगलवार रात मेरठ में छापा मारकर जोया खान के घर से दो लग्जरी गाड़ी बरामद की हैं। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जोया के लैपटॉप में कई ऐसी संदिग्ध जानकारियां मिली हैं, जिससे सुरक्षा संबंधित कई राज खुले हैं। उसने अफगानिस्तान भी संदेश भेजे हैं। अब अफगानिस्तान से उसका क्या ताल्लुक हैं और आखिर जोया का मकसद क्या था, इसको जानने के लिए सुरक्षा एजेंसियां भी जोया से पूछताछ करने में जुटी हैं। 

कहीं पाकिस्तान से तो नहीं कनेक्शन
एनआईए ने नोएडा में जाकर जोया से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जोया का कनेक्शन पाकिस्तान से तो नहीं है, इसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच पड़ताल करने में जुटी हैं।

पीसीएस की परीक्षा में विफल होने पर बनाई योजना
पुलिस की पूछताछ में निशांत और जोया खान ने खुलासा किया कि पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 2007 में पीसीएस की परीक्षा दी थी। जिसमें वह विफल हो गए थे। जिसके बाद दोनों ने जोया के फर्जी अफसर बनने की प्लानिंग बनाई। जोया खान फर्जी आईएफएस बन गई। इसको लेकर दोनों ने साइबर अपराध किया। 

एप के जरिए अधिकारियों की आंखों में झोंकी धूल
पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को धोखा देने और उन पर विश्वास कायम करने के लिए अपने मोबाइल में कई एप डाउनलोड किए थे। जिससे वह फोन पर बातचीत करती थी। वाइस चेंजिंग और मोबाइल स्क्रीन पर सीयूजी नंबर दर्शाकर अधिकारियों से बात करती थी।

महिला आईएफएस बताकर करीब तीन साल से मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद सहित कई जिलों के पुलिस अधिकारियों को धोखा देकर वीआईपी सुविधा ले रही थी। वह लग्जरी गाड़ी से सफर करती थी और उसके साथ ही सरकारी गनर व एस्कॉर्ट चलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed