फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fake books of political science in suryapuram

UP: बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही थीं NCERT की नकली किताबें, मौके से चार दबोचे, खुलेंगे गहरे राज

Wed, 10 Aug 2022 07:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 07:40 AM IST
सार

NCERT FAKE BOOKS: यहां नकली किताबें तैयार की जा रही थीं। इसी दौरान टीम ने छापा मारा और मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं टीम ने भारी मात्रा में किताबें भी बरामद कीं।

विज्ञापन
fake books of political science in suryapuram
फर्जी किताबों का गोदाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NCERT FAKE BOOKS: मेरठ में दिल्ली रोड स्थित सूर्यापुरम कॉलोनी में एनसीईआरटी की राजनीति विज्ञान की नकली किताबें तैयार की जा रही थीं। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने टीम गठित कर छापा मारा और मौके से बड़ी मात्रा में नकली किताबें बरामद कीं। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


वहीं एनसीईआरटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। यहां एक मकान से राजनीति विज्ञान विषय की लाखों की कीमत की किताबें बरामद की गईं। अभी इन किताबों की गिनती के साथ ही अन्य जानकारियों के लिए पड़ताल की जा रही है। हिरासत में लिए गए चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


एएसपी विवेक यादव के मुताबिक, एक सूचना के आधार पर सोमवार शाम सूर्यापुरम कॉलोनी स्थित एक मकान पर टीम गठित कर छापा मारा गया था। मकान में काफी दिन से अवैध रूप से एनसीईआरटी की नकली किताबें तैयार की जा रही थीं। मकान के अंदर से लाखों रुपये कीमत की किताबें मिली हैं। इन किताबों को कब्जे में लेने के बाद मौके से बाइंडिंग कराने वाले अभिलाष, प्रिंटिंग कराने वाले सतेंद्र और इन किताबों को बाजार में सप्लाई करने वाले आदिल और महराज को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: प्रेमिका के घर में बेड-बॉक्स में छिपा था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, खूब वायरल हो रहा मामला

एएसपी ने बताया कि कार्रवाई के बाद एनसीईआरटी को मामले की जानकारी दी गई थी। मंगलवार को एनसीईआरटी की टीम ब्रह्मपुरी एएसपी विवेक यादव के कार्यालय पहुंची। इसके बाद पुलिस के साथ सूर्यापुरम पहुंची। टीम ने पूरे मामले की जांच की।

यह भी पढ़ें: UP: नानी-धेवती मर्डर केस में खुले कई बड़े राज, रिश्तों का बिछा था ऐसा जाल, दर्दनाक अंत से उजड़ गया परिवार

टीम के मुताबिक, मकान के अंदर तैयार की जा रही सभी किताबें राजनीति विज्ञान विषय की ही रहीं। इन्हें अवैध तरीके से तैयार किया जा रहा था। इसके बाद एनसीईआरटी की टीम ने थाने पहुंचकर चारों लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed