फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Faith: 1800 year old Shivling, doing Jalabhishek will shower the blessings of Bhole

आस्था : मेरठ में 1800 साल पुराना शिवलिंग, जलाभिषेक करने से बरसेगी भोले की कृपा

Thu, 01 Aug 2024 05:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम सुबोध चौधरी, अमर उजाला मेरठ (जानीखुर्द)
सुबोध चौधरी, अमर उजाला मेरठ (जानीखुर्द) Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 01 Aug 2024 05:21 PM IST
सार

मेरठ के रसूलपुर धौलड़ी गांव स्थित शिव मंदिर में 1800 साल पुराना शिवलिंग आस्था का केंद्र बना है। इस शिवलिंग के रहस्य को जानने के लिए पुरातत्व विभाग भी तत्पर है। ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि पर इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भोलेनाथ अपने भक्त पर कृपा जरूर बरसाते हैं।
 

विज्ञापन
Faith: 1800 year old Shivling, doing Jalabhishek will shower the blessings of Bhole
गांव रसूलपुर धौलड़ी स्थित मंदिर में प्राचीन शिवलिंग। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

गांव रसूलपुर धौलड़ी में बस स्टैंड के पास एक प्राचीन शिव मंदिर है। चार वर्ष पूर्व मंदिर की मरम्मत और नवनिर्माण करवाया गया। इस दौरान मंदिर में स्थापित शिवलिंग की सफाई करवाई गई। सफाई करते ही शिवलिंग पर चारों ओर एक लिपी लिखी दिखाई देने लगी। यह लिपी पढ़ने में तो नहीं आई, लेकिन कुछ युवकों ने रील बनाकर वायरल कर दी। रील को लखनऊ पुरातत्व विभाग के कर्मियों ने देखा। इसके बाद पुरातत्व विभाग की 15 सदस्यीय टीम रसूलपुर धौलड़ी पहुंची थी।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम ने भी किया सर्वेक्षण
टीम के सदस्यों ने तीन दिन तक प्राचीन शिवलिंग और मंदिर की जांच की टीम के सदस्यों ने बताया था कि यह लिपि करीब 1800 साल पुरानी हो सकती है। हैदराबाद स्थित पुरातत्व विभाग की टीम ने भी दो साल पूर्व आकर जांच की थी। कुछ पुरातत्वविदों का मानना है कि ये शिविलंग चंद्रगुप्त मौर्य के काल का भी हो सकता है। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी
गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी विपिन गर्ग का कहना है कि शिवलिंग देश और हमारी प्राचीन धरोहर है। इस शिवलिंग को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नरेश का कहना था कि शिवलिंग पर प्राचीन लिपि की जानकारी होने के बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत बढ़ गई है। आसपास के जिलों से भी लोग यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed