{"_id":"6a6cc9f51211da283e0a5154","slug":"faculty-of-science-team-tops-in-tug-of-war-meerut-news-c-72-1-mct1014-157122-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रस्साकशी में फैकल्टी ऑफ साइंस की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रस्साकशी में फैकल्टी ऑफ साइंस की टीम अव्वल
Fri, 31 Jul 2026 09:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय यूनी मेंटर स्पोर्ट्स फेस्ट का आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सरताज अहमद, डॉ. ससीराज तेवतिया और डॉ. प्रदीप राघव ने महोत्सव का शुभारंभ किया। डॉ. मंजू अधिकारी ने अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रस्साकशी में फैकल्टी ऑफ लॉ, सुभारती डेंटल कॉलेज, सुभारती पॉलीटेक्निक कॉलेज, पन्ना धाय मां सुभारती नर्सिंग कॉलेज, फैकल्टी ऑफ साइंस, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग सहित विभिन्न संस्थानों के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में फैकल्टी ऑफ साइंस ने पहला स्थान हासिल किया। पन्ना धाय मां सुभारती नर्सिंग कॉलेज दूसरे और सुभारती पॉलीटेक्निक कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों में सहयोग, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. मंजू अधिकारी, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. दीपक राघव, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. निशांत कुमार, शुभम राठी और शरद पंवार का विशेष योगदान रहा।