फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Factories are buying animal straw, farmers are worried

Meerut News: फैक्टरियां खरीद रहीं पशुओं का भूसा, किसान परेशान

Thu, 27 Mar 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Factories are buying animal straw, farmers are worried
बिजनौर। गेहूं कटाई से पहले ही जिले की कुछ पेपर फैक्टरी गेहूं के भूसे की खरीदारी कर रहीं हैं। जिले में गेहूं का भूसा 16 सौ से 18 सौ रुपये प्रति क्विंटल भाव पहुंच रहा है। जब गेहूं कटाई का समय नजदीक है। किसान संगठन फैक्टरियों द्वारा भूसा खरीदने की शिकायत प्रशासन से कर चुके हैं।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में दो लाख 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल गन्ने की फसल होती है। दूसरे नंबर पर करीब 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल होती है। इस बार प्रकृति की मार कहें या गन्ना रोग ग्रस्त होने से किसानों के सामने पशुचारे का बड़ा संकट है। गन्ना रोग ग्रस्त होने से अगोला भी सूखा एवं मौसम अनुकूल न होने गेहूं उत्पादन भी कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

किसान नेता अतुल कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार का कहना है कि इस साल भूसे पर संकट के पीछे कई कारण हैं। इसमें बारिश की कमी और पशु चारे की बढ़ती मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पशु चारे के दाम 16 सौ रुपये प्रति क्विंटल व उसे ज्यादा पहुंच गए हैं। किसान प्रतिनिधि मंडल ने कृषि विभाग व तहसील अफसरों से शिकायत भी की है। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने कहा कि भूसे की कालाबाजारी रोकने के लिए संगठन के पदाधिकारी फैक्टरियों की निगरानी कर रहे हैं। कहा कि गन्ना रोग ग्रस्त होने से न सिर्फ गन्ना उत्पादन कम हो रहा है, बल्कि अगोला कम उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed