फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Face to face in politics and Atul Mon Sardhana

सरधना की सियासत में सोम और अतुल आमने-सामने  

Mon, 09 May 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 09 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Face to face in politics and Atul Mon Sardhana
नंगला मुख्तयारपुर गांव में सभा को संबोधित करते हुए सरधना विधायक संगीत सोम। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
सरधना की सियासत एक बार फिर पुलिस अफसरों के लिए मुसीबत बन गई है। इंस्पेक्टर और एसएसआई को सस्पेंड करने की मांग पर विधायक संगीत सोम का धरना खत्म ही हुआ था कि सपा नेता अतुल प्रधान इंस्पेक्टर के बचाव में एसएसपी आवास पहुंच गए। जिसको लेकर मामला लखनऊ तक गूंज गया। 
विज्ञापन


पूर्व में खेड़ा पंचायत प्रकरण में इंस्पेक्टर से लेकर कप्तान पर गाज गिरी थी। भट्ठा ठेकेदार ने विधायक के पिता पर मारपीट और बंधक बनाने का आरोप लगाया था। विधायक के पिता की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ा तो एक और एसएसपी पर गाज गिर गई थी। वैसे भी सोमवार को डीजीपी के दौरे को लेकर पुलिस अफसर तैयारियों में जुटे थे, लेकिन विधायक और इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद ने पूरे जिले के अफसरों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन


सब्र का न लें इम्तिहान
विधायक
के आह्वान पर कुछ घंटे के भीतर ही ठाकुर चौबीसी के साथ ही सरधना व आसपास के क्षेत्र व सरूरपुर, दौराला से भी सैकड़ों समर्थक  विधायक कैंप कार्यालय पर जा पहुंचे। महिलाओं की संख्या भी काफी रही। इस दौरान विधायक ने कहा कि पुलिस-प्रशासन उनके सब्र का इम्तिहान न लें। खेड़ा महापंचायत बवाल को शायद पुलिस-प्रशासन भूल चुका हैं। इस दौरान विधायक और समर्थकों ने इंस्पेक्टर सरधना पर कई संगीन आरोप लगाए।  कहा कि कोतवाली को वह लूट का अड्डा नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम ने किया हलकान 
पुलिस
चौकी पर जाम के दौरान वाहनों की दोनो तरफ लंबी लाइनें लग गईं। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के बाद राहत की सांस ली।  


कोट
मामले
की जांच के बाद ही किसी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।- प्रवीन रंजन, एसपी देहात
---
विधायक यहां दंगा कराने की फिराक में हैं। जिसके चलते वह बिना वजह आरोप लगा रहे हैं। एसएसपी आवास पर मैं दूसरे मामले में पहुंचा था। इंस्पेक्टर सरधना के  बचाव में मैंने कोई बात नहीं की थी। इंस्पेक्टर सरधना ईमानदार और कर्मठ हैं।- अतुल प्रधान, सपा नेता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed