फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eyes of 240 people were examined, 29 will undergo surgery.

Meerut News: 240 लोगों के आंखों की जांच की, 29 का होगा ऑपरेशन

Fri, 20 Feb 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Eyes of 240 people were examined, 29 will undergo surgery.
गंगानगर। अम्हेड़ा आदिपुर गांव के पंचायत भवन में शिक्षा सुधार एवं सामाजिक उत्थान ट्रस्ट ने नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आई केयर हॉस्पिटल नोएडा की टीम ने 240 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के बाद 29 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया। ग्राम प्रधान पति रोबिन सिवाच ने बताया कि शिविर में मरीजों को दवाइयां और चश्मे निशुल्क वितरित किए गए। सभी चयनित मरीजों का नोएडा स्थित अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण जांच शिविर को सफल बनाने में मोनू यादव, सौरभ धामा, फिरोज, धनुषपाल सिंह और नरेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed