{"_id":"6a133dcf78f330cefa09d492","slug":"extreme-heat-schools-up-to-class-10-in-meerut-remain-closed-till-may-26-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी का प्रकोप: मेरठ में कक्षा 10 तक के स्कूल 26 मई तक बंद, डीएम ने लापरवाही पर दी कड़े एक्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी का प्रकोप: मेरठ में कक्षा 10 तक के स्कूल 26 मई तक बंद, डीएम ने लापरवाही पर दी कड़े एक्शन की चेतावनी
Sun, 24 May 2026 11:35 PM IST
Pratyush Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Pratyush Sharma
Updated Sun, 24 May 2026 11:35 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ में कई दिनों से लगातार तेज गर्मी पड़ रही है। दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप शुरू हो जाती है, जो शाम तक जारी रहती है। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसी को देखते हुए डीएम ने 25 और 26 मई को भी सभी बोर्ड्स के स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Extreme heat: मेरठ जनपद में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत सभी बोर्डों के विद्यालयों में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए अवकाश बढ़ा दिया है। 25 और 26 मई 2026 का भी अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
जनपद में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू का प्रभाव भी तेज हो गया है। इस विषम परिस्थिति में बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को भी इस दिशा में सक्रिय रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने इस संबंध में जारी अपने आदेश में कहा है कि इस गर्मी और हीटवेव के दौरान बच्चों का विद्यालय आना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए यह अवकाश बच्चों को इस प्रकोप से बचाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का कड़ाई से पालन करे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।