फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expressway: Workers will return to work from today

एक्सप्रेस-वे : आज से काम पर लौटेंगे मजदूर, ग्लव्स और मास्क पहनकर कार्य अनिवार्य, नियमित होगी स्वास्थ्य जांच

Sat, 09 May 2020 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Expressway: Workers will return to work from today
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे
केंद्र सरकार के प्रमुख प्रोजेक्ट में शामिल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण में डासना से मेरठ 31 किलोमीटर के निर्माण कार्य मे गाजियाबाद इलाके में रफ्तार पकड़ ली है। वहीं, मेरठ में शनिवार से मजदूर कार्य पर लौटेंगे। पिछले 45 दिनों से एक्सप्रेस-वे का कार्य थमा हुआ है। जिसको लेकर एनएचएआई और कार्यदायी संस्था जीआर काफी चिंतित थी।
विज्ञापन


तीसरे लॉकडाउन की शुरुआत में ही सरकार ने राहत देते हुए नियमों का पालन करने के साथ निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दी है। मेरठ में भी सौलाना और भूड़बराल इलाके में कार्य करने की अनुमति एनएचएआई को मिली है। इससे पहले वह अपने मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दे रहा है।
विज्ञापन


पांच दिन बाद निरीक्षण, होगी चेकिंग
निर्माण कार्य को अनुमति देने के बाद प्रशासन की तरफ़ से निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण में निर्माण कार्यो को एसओपी के तहत शुरू किए जाने वाले मानकों की जांच होगी। ऐसा न होने पर निर्माण कार्य को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लव्स और मास्क पहनकर कार्य
इस चौथे चरण में 30 से अधिक स्थानो पर ब्रिज को सड़क के के लेवलिंग से जोड़ा जाना है। इस पर सरिए बांधने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मास्क और ग्लव्स पहनकर कार्य किया जा रहा है। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। मेरठ इलाके में शनिवार से कार्य शुरू करने की प्लानिंग है। - अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed