{"_id":"69f8f0cfd61e92987e0b33c0","slug":"expressed-happiness-over-the-discontinuation-of-the-smart-prepaid-meter-system-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1179378-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म होने पर खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म होने पर खुशी जताई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म होने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। उद्यमियों और व्यापारियों ने भी सरकार के इस निर्णय पर खुशी जताई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी समस्याओं को लगातार हर जिले में उठाया गया। आज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सभी स्मार्ट मीटर सामान्य पोस्टपेड मीटर की तरह कार्य करेंगे।
मेरठ पीपल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि इस मुद्दे को लगातार उठाया जा रहा था। उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर से हो रही समस्याओं को लेकर सरकार एवं उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण निगम को कई बार प्रत्यावेदन सौंपे थे। इस फैसले को संस्था की पहली बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। पार्षद उत्तर सैनी ने कहा कि उम्मीद है कि ऊर्जा विभाग अन्य समस्याओं का भी सक्रिय होकर समाधान कराएगा। समाजसेवी एवं व्यापारी डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि आंधी तूफान में बिजली कटौती न हो, इसके लिए विदेशों की तर्ज पर व्यवस्था की जाए।