फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Explosion in a litter pile in Shamli and Police investigated houses

कूड़े के ढेर में विस्फोट से दहला शामली का ये मोहल्ला, सर्च ऑपरेशन में सामने आया चौंकाने वाला सच

Fri, 03 May 2019 09:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 May 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Explosion in a litter pile in Shamli and Police investigated houses
पुलिस ने घरों में चलाया सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला

शामली के मोहल्ला रेत्ती में कूड़े के ढेर में जोरदार धमाका हो गया। इस दौरान कूड़ा उठा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि किसी ने कूड़े के ढेर में विस्फोटक सामग्री डाल रखी थी।

विज्ञापन


इसके बाद भारी पुलिस बल ने मोहल्ले में घेराबंदी कर घरों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बनाने की विस्फोटक सामग्री, अधबने और बने हुए पटाखे बरामद किए। पांच नामजद समेत 15 लोगों पर केस दर्ज करके दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने तमाम थानाक्षेत्रों में सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पौने आठ बजे नगर पंचायत के सफाई कर्मी प्रदीप रेती मोहल्ला में सफाई कर रहा था। उसकी पत्नी लता भी उसकी मदद कर रही थी। गली में सरस्वती पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के सामने कूड़े का ढेर लगा था। उससे धुआं भी उठ रहा था। लता कूड़ा उठाने लगी तभी उसमें तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। सफाई कर रही लता बुरी तरह घायल हो गई। उसे थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर हालत देख उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सुरेंद्र यादव और थानाध्यक्ष संदीप बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। आसपास में पूछताछ से पता चला कि कस्बे में बहुत से लोग अपने घरों में ही पटाखे बनाने का काम कर रहे हैं। एसपी अजय कुमार ने तुरंत घरों में सर्च अभियान चलाने की हिदायत दी। एएसपी ने फोर्स के साथ आसपास के घरों में सर्च अभियान चलाया दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर पहले ही पास के स्कूल की छात्र यहां से गुजरे थे यदि कुछ देर पहले घटना होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घेराबंदी कर सात घंटे चला सर्च अभियान 
एसपी की सख्ती के बाद पुलिस फोर्स ने रेत्तीवाला और आसपास की बस्तियों की घेराबंदी कर घरों में सर्च अभियान चलाया जो शाम छह बजे तक करीब सात चला। पुलिस ने अनुसार कई घरों से पटाखा बनाने की विस्फोटक सामग्री आदि बरामद हुई है।

15 पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार 
थानाध्यक्ष संदीप बालियान के अनुसार पुलिस के सर्च अभियान में भारी मात्रा में पटाखा बनाने का सामान मिला है। इस संबंध में पांच लोगों अशरफ, यूसुफ, महबूब, वसीम, नौशाद को नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से दो अशरफ और यूसुफ निवासी रेत्ती मोहल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन लोग मौके से भाग गए। बाकी की तलाश जारी है।

सर्च अभियान में ये हुई बरामदगी
16 बैग अधबने पटाखे
5 बोरे टाट सुतली बम
पांच बोरे गत्ते की पट्टी
कागज की 100 गड्डी
खाकी रंग की टेप
पलता 195 
3000 रैपर एटम बम के 
100 डिब्बा पैकिंग रेपर 
700 ग्राम बेरियम
600 ग्राम काला बारूद 
30 हरे रंग के सुतली पटाखा
करीब 1000 बने हुए आतिशबाजी के पटाखे

जगह बदलकर घरों में बनाते हैं पटाखे 
जांच में पता चला है कि थानाभवन में करीब 13 लोगों पर पटाखा बनाने के लाइसेंस हैं। मगर ये लोग निर्धारित स्थान की बजाय अपने घरों में यह काम करते हैं। जो गैर कानूनी है। इसके लिए भारी पुलिस के साथ घरों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों के घरों से पटाखा सामग्री बरामद हुई है। थानाभवन के अलावा और कस्बों में भी पुलिस कार्रवाई करेगी। केस दर्ज कर दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।  - अजय कुमार, एसपी

घटना की जानकारी के बाद एसडीएम शामली को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने मौके पर जाकर जांच की है। जांच रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि गलती किस स्तर पर है। रिपोर्ट के आधार पर वे आगे की कार्रवाई करेंगे। पुलिस स्तर से विधिक कार्रवाई हो रही है। - अखिलेश सिंह , डीएम शामली

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed