{"_id":"587482974f1c1be165ba9322","slug":"explore-by-candidate-west-at-shivpal-singh-netaji-new-list-may-include-these-faces","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट में शिवपाल ने तलाशे प्रत्याशी, नेताजी की नई लिस्ट में शामिल हो सकते हैं ये चेहरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट में शिवपाल ने तलाशे प्रत्याशी, नेताजी की नई लिस्ट में शामिल हो सकते हैं ये चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 10 Jan 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
सीएम अखिलेश और शिवपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में चल रहे महादंगल के बीच शिवपाल यादव गुट ने वेस्ट यूपी में प्रत्याशी तलाशने शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि 12 जनवरी को मुलायम सिंह यादव प्रत्याशी घोषित करेंगे। सोमवार को दिल्ली में वेस्ट यूपी की 24 सीटों के लिए 100 से ज्यादा संभावित दावेदारों का बायोडाटा खंगाला गया। साथ ही मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के सामने दावेदारों की परेड भी कराई गई। खास बात यह है कि शिवपाल यादव की पहली लिस्ट में और अब तैयार हो रही लिस्ट में कुछ ही नाम समान हैं।
विज्ञापन
सपा में चल रही उठापटक के बीच कोई भी गुट पीछे हटने को तैयार नहीं है। मुलायम सिंह यादव की लिस्ट के बाद जब अखिलेश यादव की लिस्ट आई, तो उसमें कई सीटों पर नाम अलग-अलग थे। इनमें अखिलेश गुट ने सरधना से अतुल प्रधान तो शिवपाल यादव की ओर से पिंटू राणा को टिकट दिया गया था। शिवपाल की पहली लिस्ट के अधिकांश नाम बाद में अखिलेश खेमे में खड़े हो गए। मेरठ के तीनों विधायकों का समर्थन अखिलेश यादव के साथ हो गया। ऐसे में अब टीम शिवपाल एक नई सूची तैयार कर रही है। शिवपाल के करीबी होने के कारण पिंटू राणा का दखल अब मुलायम सिंह के दरबार में भी हो गया है। बताया जा रहा है कि पिंटू के साथ ही वेस्ट यूपी की सीटों के दावेदार सोमवार सुबह यूपी सदन में शिवपाल यादव से मिले। इस दौरान उनके बायोडाटा देखने के साथ क्षेत्र में सियासी दखल की भी जानकारी जुटाई गई। इन दावेदारों से बातचीत के बाद इन्हें मुलायम सिंह के दिल्ली आवास पर उनसे मिलवाया गया। माना यह जा रहा है कि सुलह न होने की स्थिति में 11 जनवरी तक सूची को अंतिम रूप देकर 12 जनवरी को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं पिंटू राणा का कहना है कि उनके नेता शिवपाल यादव की ओर से दी गई जिम्मेदारी को निभाया जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हैं। उनके निर्देश पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दावेदारों का गणित
मेरठ की सीटों पर दावेदारों की संख्या अच्छी खासी है। मेरठ शहर की सीट पर तीन मुस्लिम समेत दो ब्राह्मणों ने दावेदारी की है। इसके अलावा मेरठ दक्षिण से दो मुस्लिम, एक ब्राह्मण और एक गुर्जर दावेदार है। सिवालखास सीट पर ब्राह्मण, त्यागी और जाट समाज से तीन दावेदार हैं। किठौर में एक मुस्लिम, एक त्यागी और एक दावेदार गुर्जर समाज से है। इसके अलावा हस्तिनापुर से सपा के एक चर्चित नेता पर दांव लगाया जा सकता है। इन दावेदारों को भरोसा यह है कि सपा में मुलायम सिंह यादव गुट के अलग लड़ने पर उन्हें गठबंधन का साथ मिलेगा और वे चुनाव में मजबूती से ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन