फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Explained positive changes in life and society

Meerut News: जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव को समझाया

Wed, 26 Nov 2025 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Explained positive changes in life and society
सरधना। संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग में कार्यशाला का आयोजन हुआ। संस्थान
सरधना। संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना के बीएड विभाग में पांच दिवसीय इंग्लिश कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सिस्टर क्रिस्टीना ने किया। कार्यशाला में छात्र-शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा दक्षता, संप्रेषण कौशल, शिक्षण पद्धतियों को समझाया।
विज्ञापन

कार्यशाला के अतिथि शैला अंसारी का स्वागत डॉ. निमिशा एवं डॉ. नीरू सिंह द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। प्राचार्या प्रो. क्रिस्टीना ने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा दक्षता गुणवत्तापूर्ण अध्यापन, पेशेवर विकास तथा वैश्विक अवसरों की उपलब्धता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रतिभागियों को प्रभावी भाषा-शिक्षण तकनीकों, कक्षा में संवादात्मक गतिविधियों के प्रयोग तथा शिक्षण सामग्री के नवीन तरीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने शिक्षक-प्रशिक्षण को जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताया। संचालिका डॉ. मोनिका रानी ने कार्यशाला की रूपरेखा, आगामी सत्रों की गतिविधियों तथा प्रतिभागियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed