फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Experts from home and abroad will give lectures on nanotechnology in CCSU

देश-विदेश के विशेषज्ञ देंगे नैनो टेक्नोलॉजी पर व्याख्यान, सात दिन की कार्यशाला आज से   

Mon, 16 Dec 2019 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Experts from home and abroad will give lectures on nanotechnology in CCSU
सीसीएसयू में कार्यशाला - फोटो : Social Media

सीसीएसयू के अंतरराष्ट्रीय सहयोग केंद्र एवं सेंट्रल कनेक्टिकट स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में नैनो टेक्नोलॉजी विषय पर 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्र के निदेशक प्रो. आरके सोनी और उपनिदेशक प्रो. वीरपाल सिंह ने बताया कि कार्यशाला मुख्य रूप से नैनो साइंस और नैनो टेक्नोलॉजी विषय पर हुए शोध एवं तकनीकी विकास पर आधारित होगी।
विज्ञापन


कार्यशाला में सीसीएसयू अपने शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी से हुए समझौते को भी स्थापित करेगी। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान के अलावा प्रयोगशाला में प्रतिभागियों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला में 72 प्रतिभागी भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य रूप से सेंट्रल कनेक्टिकट स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका के डॉ. राहुल सिंघल, कनाडा से डॉ. रविकांत उपाध्याय एवं जर्मनी से डॉ. विकास राना करेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला के पूर्व निदेशक एवं आईएनएसए के पूर्व अध्यक्ष प्रो. किशनलाल द्वारा कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे बृहस्पति भवन में करेंगे। 


कार्यशाला के आयोजक विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सहयोग केंद्र के निदेशक प्रो. आरके सोनी, उपनिदेशक प्रो. वीरपाल सिंह एवं भौतिक विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. योंगेद्र गौतम एवं डॉ. कविता शर्मा ने रविवार को इसकी जानकारी दी। कार्यशाला की आयोजन समिति में डॉ. अनिल मलिक, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. नाजिया, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. अनिल यादव, डॉ. मीनू तेवतिया, डॉ. प्रियंका, डॉ. मुक्ति और डॉ. निखिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed