{"_id":"6974acb7b514dab0ed0c2792","slug":"exercise-is-very-helpful-in-losing-weight-pramod-kumar-meerut-news-c-28-1-bpt1002-145623-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन कम करने में व्यायाम बहुत सहायक : प्रमोद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन कम करने में व्यायाम बहुत सहायक : प्रमोद कुमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में शनिवार को योग कक्षा हुई, जिसमें योग शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार, राकेश आर्य, प्रमोद कुमार ने योग कक्षा में विभिन्न व्यायामों का अभ्यास कराया।
योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि व्यायाम शरीर के सभी रोगों में बहुत लाभकारी होता है। मोटापा आज के इस दौर में काफी गंभीर समस्या बन गई है, जिस व्यक्ति को मोटापा घेर लेता है वह कई बीमारी से घिर जाता है। व्यायाम करने से शरीर लचीला, मजबूत हो जाता है और रक्त संचार में सुधार होता है। शरीर में संतुलन और स्थिरता आती है। आर्य समाज के प्रधान सतीश जिंदल ने लोगों को योग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सतीश आर्य, आर्य भूषण, रामफल आर्य, शकुंतला आर्य, निशा देवी, मनीष सिंघल, कविता आर्य आदि मौजूद रहे।