{"_id":"620eb012b86ce022d91cf8c2","slug":"executive-engineer-suspend-not-releive-sdo-meerut-news-mrt57736127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ को रिलीव नहीं करने पर अधिशासी अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ को रिलीव नहीं करने पर अधिशासी अभियंता निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीओ को रिलीव नहीं करने पर अधिशासी अभियंता निलंबित
मेरठ। फर्जी कनेक्शन जारी करने के मामले में फंसे सहायक अभियंता संजुल कुुमार को ट्रांसफर के बाद भी रिलीव नहीं करने पर अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार सारस्वत पर यूपीपीसीएल चेयरमैन की गाज गिर गई। चेयरमैन के आदेश पर सारस्वत को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई। कार्रवाई से विभागीय अभियंताओं में हड़कंप मचा है।
नोएडा में हुए फर्जी कनेक्शन घोटाले में यूपीपीसीएल चेयरमैन एम. देवराज ने पिछले साल सितंबर माह में करीब दो दर्जन इंजीनियरों का तबादला पूर्वांचल में किया था। बाकी इंजीनियरों को तो रिलीव कर दिया गया था लेकिन मामले में फंसे सहायक अभियंता संजुल कुुमार को अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड चतुर्थ नोएडा कृष्ण कुमार सारस्वत ने रिलीव नहीं किया था।
मामले की जानकारी मिलने पर यूपीपीसीएल चेयरमैन एम. देवराज ने सारस्वत को निलंबित करने के आदेश दिए थे। उनके आदेश के बाद पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सारस्वत को निलंबित कर दिया। संजुल कुमार को आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद पूर्वांचल डिस्कॉम के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा। ब्यूरो