{"_id":"6966af86fa986ce29d048919","slug":"executive-elections-postponed-for-the-sixth-time-waiting-for-the-next-date-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1080393-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छठी बार टला कार्यकारिणी चुनाव, अगली तारीख का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छठी बार टला कार्यकारिणी चुनाव, अगली तारीख का इंतजार
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव छठवीं बार फिर टल गया। इससे पहले महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने पांच बार चुनाव कराने की तारीख तय की थी लेकिन हर बार चुनाव स्थगित हो गया। चुनाव न होने से कार्यकारिणी की बैठक और बोर्ड बैठक नहीं हो पा रही हैं। इसको लेकर पार्षदों में आक्रोश हैं। पार्षदों का कहना कि इस लेटलतीफी की वजह से शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। सफाई व्यवस्था, जलभराव और जल प्रबंधन की अनगिनत समस्या हैं लेकिन अफसर सुनने को तैयार नहीं हैं।
महापौर ने छठवीं बार बुधवार सुबह कार्यकारिणी चुनाव कराने की तारीख निर्धारित की थी। लेकिन भाजपा से बागी हुए पार्षद संजय सैनी फिर दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। भाजपा पार्षदों के बीच एक जैसी सहमति नहीं बन पा रही और कार्यकारिणी के पदेन सदस्य (सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक व एमएलसी) की उपस्थिति न होने के चलते चुनाव की तारीख टालनी बताई जा रही हैं। चुनाव न होने के चलते कार्यकारिणी और निगम की बोर्ड बैठक नहीं हो पा रही। शहर में बढ़े गृहकर की समस्या, सफाई, जल प्रबंधन, सड़क निर्माण में अनियमितता समेत सैकड़ों समस्या को लेकर पार्षद रोजाना निगम में पहुंचते हैं। पार्षदों का कहना है कि कार्यकारिणी और निगम की बोर्ड बैठक में अधिकारियों से समस्या उठती और उनके निस्तारण को लेकर योजना बनती लेकिन कार्यकारिणी चुनाव न होने के चलते ये सब कुछ अधर में लग गए हैं। विपक्ष के पार्षद कीर्ति घोपला, फजल करीम, शाहिद अब्बासी सहित कई अन्य पार्षदों ने महापौर से चुनाव कराने की मांग की हैं।
-- -
कार्यकारिणी चुनाव कराने के लिए कई बार प्रयास किए। कुछ ऐसा संयोग बन रहा है कि हर बार कार्यकारिणी के पदेन सदस्य मौजूद नहीं होते। पदेन सदस्यों को चुनाव में मतदान करना होता है इसलिए उनकी उपस्थिति अनिवार्य हैं। जल्द ही नई तारीख तय कर चुनाव कराएंगे। -हरिकांत अहलूवालिया, महापौर