फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exclusive: Plan to provide pure drinking water caught by corruption, exposed during construction of RCC road

एक्सक्लूसिव: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना, आरसीसी रोड के निर्माण के दौरान खुली पोल

Thu, 05 Oct 2023 12:56 PM IST
Dimple Sirohi शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, दौराला/ मेरठ
शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, दौराला/ मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Oct 2023 12:56 PM IST
सार

करोड़ों की लागत से टंकी का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का वादा किया गया लेकिन जब यहां आरसीसी रोड बनाने की बात चली तो बड़े भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। वहीं अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Exclusive: Plan to provide pure drinking water caught by corruption, exposed during construction of RCC road
ओवरहेड टंकी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हर घर जल योजना के तहत गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। सोमवार को दौराला विकास खंड के आदर्श गांव बड़कली में आरसीसी रोड बनाने के लिए जल निगम में बात करने के दौरान यह खुलासा हुआ।

विज्ञापन


ठेकेदार ने एक साल पहले छोड़े गए ठेके के बाद चुनिंदा कार्य कर अवर अभियंता को ग्राम प्रधान व सचिव की फर्जी मुहर लगाकर व हस्ताक्षर कर टंकी हैंडओवर करने की जानकारी देकर पूर्ण भुगतान करा लिया।
विज्ञापन


दौराला विकास खंड के बड़कली, अझौता, पनवाड़ी, जलालपुर व सिवाया गांव में दूषित पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए करोड़ों की लागत से टंकी का निर्माण कराया गया था। इसके बाद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल देने का वादा किया गया था, लेकिन दो-तीन साल बीतने के बाद ही गांवों में बिछाई गई पाइप लाइन लीकेज होने लगी, जिस कारण जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा था। सालभर पहले जल निगम की ओर से टेंडर निकालकर ठेकेदार को काम सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने सरधना रोड पर आदर्श गांव बड़कली का ठेका लिया। कुछ काम करने के बाद ठेकेदार ने बाकी काम नहीं कराया। हाल ही में ग्राम प्रधान अर्चना व सचिव शिवम यादव ने गांव की गलियों को आरसीसी की बनाने के लिए टेंडर निकाला था। इसे लेकर उन्होंने लीकेज पाइप लाइन देखते हुए ठेकेदार को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

शिवम यादव ने अवर अभियंता को फोन किया तो पता चला कि उनके व प्रधान द्वारा टंकी को हैंडओवर कर लिया गया है और कार्य पूरा हो चुका है। जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि कार्य पूरा नहीं हुआ और ठेकेदार ने गलत तरीके से लाखों रुपये का भुगतान करा लिया। जबकि, गांव में 2013 में बनाई गई टंकी भी 10 साल पूरे हुए बिना जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। टंकी से भी पानी टपकता है, जिस कारण टंकी के गिरने की संभावना बनी हुई है।

मैंने किसी कागज पर कोई हस्ताक्षर व मुहर नहीं लगाई। मुझे जानकारी हुई है कि फर्जी तरीके से मुहर व हस्ताक्षर किए गए हैं। अभी भी गांव में पाइप लाइन लीकेज कर रही है। मामले की शिकायत की जाएगी। -अर्चना, ग्राम प्रधान, बड़कली

आरसीसी रोड का निर्माण किया जाना था। प्रधान अर्चना के साथ मिलकर जल निगम में पाइप लाइन ठीक किए जाने को लेकर बात की तो जानकारी हुई कि हम दोनों को टंकी हैंडओवर कर दी गई है। जबकि, हम दोनों को इसकी कोई जानकारी नहीं है। मुहर व हस्ताक्षर भी पूरी तरह फर्जी हैं। -शिवम यादव, ग्राम सचिव, बड़कली

मुझे इस बारे में अभी पूरी तरह जानकारी नहीं है। मुझसे पहले अवर अभियंता दूसरे थे। पूरा क्या मामला है इसे लेकर जांच कराई जाएगी। -प्रीति, अवर अभियंता, जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed