फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Excise team caught 120 liters of raw liquor

आबकारी ने बरामद किया पांच हजार लीटर लहन और 120 लीटर अवैध शराब

Fri, 04 Nov 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Excise team caught 120 liters of raw liquor
आबकारी टीम ने 120 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गंगा स्नान मेले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर छापा मारकर पांच हजार लीटर लहन और 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

बृहस्पतिवार को आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी टीम ने हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव सिरजेपुर, दूधली, जलालपुर जोरा, खेड़ी कला के जंगलों में छापा मारा। उसके बाद परीक्षितगढ़ पुलिस के साथ कुंडा ग्राम में गंगा नदी के पार एक टापू पर छापा मारा। रेतीले मैदान और जंगलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम को विभिन्न स्थलों पर जमीन के नीचे बने करीब 250 गड्ढों में लगभग पांच हजार लीटर लहन, आठ भट्टी, दो क्विंटल गुड़ के साथ शराब बनाने के उपकरण मिले। सभी को मौके पर नष्ट किया गया। निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि अवैध कच्ची शराब के मामले परीक्षितगढ़ के कुछ शराब माफिया के नाम सामने आए हैं। जिनका पता लगाकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान मेले में आपूर्ति के लिए यह शराब बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed