फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Examiner fixed for missed experimental examination

छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षक तय

Fri, 05 Jun 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Examiner fixed for missed experimental examination
मेरठ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में शामिल जिन छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, उनको दोबारा उसे देने का मौका दिया है। प्रयोगात्मक परीक्षा नौ और 10 जून को होगी। संगीत वादन के मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों के लिए खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की रजनी शर्मा को परीक्षक बनाया गया है। परिधान रचना एवं सज्जा विषय के लिए राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षतिगढ़ की शिक्षिका भावना शर्मा को परीक्षक बनाया गया है। भौतिक विज्ञान की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के राधेश्याम यादव को परीक्षक बनाया गया है। रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज की संगीता शर्मा को परीक्षक बनाया गया है। जीव विज्ञान की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के सुरेशपाल को परीक्षक बनाया गया है। गृह विज्ञान में आरजी इंटर कॉलेज की अंजू वर्मा को परीक्षक बनाया गया है। भगोल में एसजीएस इंटर कॉलेज दबुथवा के सुभाष सिंह को परीक्षक बनाया गया है। बता दें कि छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं सभी जनपदों में मुख्यालायों पर कराई जाएंगी। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी के मुताबिक 11 जून तक सभी को अंकों की सूची भेजनी होगी ताकि समय से रिजल्ट जारी किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed