Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Examined the trench method and AI-based sugarcane cultivation in the fields

Meerut News: खेतों में जाकर परखी ट्रेंच विधि और एआई आधारित गन्ना खेती

Sat, 14 Nov 2026 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 14 Nov 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Examined the trench method and AI-based sugarcane cultivation in the fields
उप गन्ना आयुक्त मिल कांटे की जांच करते हुए। (स्त्रोत समिति) मवाना।
गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मिल का तौल केंद्रं की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उपगन्ना आयुक्त यशपाल सिंह और जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने शनिवार को मवाना शुगर वर्क्स के मिल गेट और यार्ड का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गन्ना तौल कांटों की सटीकता परखी और मिल यार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जो संतोषजनक मिलीं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ट्रॉली तौल कांटे की जांच कराई। कांटे पर ट्रॉली का प्रारंभिक वजन 42.90 क्विंटल दर्ज हुआ, जिस पर 10 क्विंटल के बाट रखने के बाद कुल वजन 52.90 क्विंटल आया। कांटा सही पाया गया।
विज्ञापन

मिल गेट के बाद अधिकारियों ने परिक्षेत्र के गांव जयसिंहपुर, नगला गोसाई, मीवा और कूड़ी कमालपुर का भ्रमण किया। जयसिंहपुर में किसान चंद्रहास राणा के खेत पर ट्रेंच विधि से बोई गई उन्नत गन्ना प्रजातियों, पेड़ी प्रबंधन और कृषि यंत्रों के उपयोग को देखा। इसके बाद गांव मीवा में किसान योगेंद्र शर्मा व धर्मेंद्र और कूड़ी कमालपुर में आदेश के खेतों पर चल रही चीनी मिल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित पायलट परियोजना का जायजा लिया। अधिकारियों ने मिट्टी की नमी और मौसम के आंकड़ों के आधार पर किसानों को दी जा रही सिंचाई व पोषक तत्व प्रबंधन की सलाह की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed