फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Examination forms for ODL and online courses will be accepted until September 30.

Meerut News: 30 सितंबर तक भरे जाएंगे ओडीएल-ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म

Mon, 28 Sep 2026 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 28 Sep 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Examination forms for ODL and online courses will be accepted until September 30.
सीसीएसयू ने दिया अंतिम मौका, मेरठ, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में होंगी ओडीएल परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका दिया है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जनवरी सत्र में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले ओडीएल एवं ऑनलाइन पाठ्यक्रमों तथा जुलाई 2025 सत्र के ओडीएल पाठ्यक्रमों के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा दी गई है। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर प्रक्रिया चार सितंबर से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय के परीक्षा फॉर्म पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

ओडीएल पाठ्यक्रमों में एमबीए, एमसीए, बीबीए, एमकॉम, एमए समाजशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान, एमए शिक्षा और एमए अंग्रेजी शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं मेरठ, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा स्थित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरते समय परीक्षा केंद्र का चयन करना अनिवार्य होगा। वहीं, ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में बीबीए, एमबीए, एमसीए और एमबीएएचए के विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए समय से परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed