फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ex-servicemen should get reservation in Group A and B appointments

ग्रुप ए और बी की नियुक्तियों में पूर्व सैनिकों को मिले आरक्षण

Fri, 11 Jul 2025 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 11 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen should get reservation in Group A and B appointments
मेरठ..कंवलजीत..आरवीसी के भंडारी हाल में शौर्य सशक्तिकरण सम्मेलन में बोलते जीओसी सुमित राणा व मौ
मेरठ। आरवीसी सेंटर में सेना के द्वारा शौर्य सशक्तिकरण सम्मेलन हुआ, जिसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के पेंशन, आईकार्ड, कैंटीन संबंधी विषयों का समाधान किया गया। बुलंदशहर से आए कैप्टन अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित रैली में सिर्फ ग्रुप सी और ग्रुप डी की नौकरी दी जाती है। ग्रुप ए और ग्रुप बी में भी पूर्व सैनिकों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में आरक्षण की भी सिफारिश की। कार्यक्रम में वीर नारी मुनेश देवी, विमलेश, सविता, बबीता, खातून को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जीओसी, सैन्य अधिकारी और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने किया। निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास से आए ब्रिगेडियर अतुल कुमार ने निधि और शिक्षा के विषय में बताया। बोर्ड अब पूर्व सैनिकों को सीधी नौकरी दिलाएगा। कार्यक्रम में सरकार की नीति, भूतपूर्व सैनिकों के लिए सीजीएचएस की सुविधा, वन रैंक वन पेंशन, पारिवारिक सहायता के विषय में जानकारी दी गई। पूर्व सैनिकों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए जागृत किया गया। स्पर्श के माध्यम से दी जा रही पेंशन के विषय में बताया गया। जीओसी सुमित राणा ने कहा मेरठ में सेना की विरासत, वेटर्न के प्रति जिम्मेदारी और कल्याण के विषय में बताया। ब्रिगेडियर डीएस बसेरा ने पूर्व सैनिकों के लिए किए गए ऑनलाइन बदलाव, सैन्य परिवारों की बेटियों को 12वीं मेरिट के बाद मिलने वाले लाभ, डीयू, डेंटर और मेडिकल में एडमिशन की जानकारी दी। कैप्टन शुक्ला ने सुझाव दिया कि आर्म फोर्स फ्लैग डे का आयाेजन शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों में होना चाहिए।
विज्ञापन

- सेवायोजन अधिकारी ने बताए रजिस्ट्रेशन के लाभ
इस दौरान विभिन्न बैंकों और क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय ने भी स्टाॅल लगाए। सेवायोजन कार्यालय सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय ने प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित ऑनलाइन पोर्टल संगम के विषय में बताया। कहा कि पूर्व सैनिकों को सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए। इससे उन्हें घर बैठे सभी जानकारी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्व सैनिकों के लिए चलाए जा रहे हैं कोर्स
डायरेक्टर जरनल रीसेटल्मेंट सेे आए कर्नल धैया ने डीजीआर में रजिस्ट्रेशन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑफिसर, जीओसी और जवानों को कोर्स कराए जाते हैं। यह कोर्स कृषि, आईटी, बिजनेस, अकाउंटिंग और सुरक्षा से जुड़े हैं। मदर डेरी, सफल आउटलेट, कोको पेट्रोल पंप मैनेजर, सीएनजी स्टेशन मैनेजर, जन औषधि केंद्र संचालक बन सकते हैं।
- सैनिक स्कूल में दे रहे निशुल्क सेवा
भूतपूर्व सैनिकों ने सेवानिवृत्त होने के बाद किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। कर्नल शिव प्रताप सिंह ने बताया कि 1979 में कमिशन हुए। चार साल कॉर्पोरेट में काम किया। बच्चों को एसएसबी की तैयारी कराई। सैनिक स्कूल संचालन में भी सहयोग किया। लेफ्टिनेंट कर्नल अमरदीप त्यागी ने बताया कि ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं। दाल, सरसों, गेहूं, चावल उगाते हैं।
- सेना देती है वेटर्न को पूर्व सम्मान
- कार्यक्रम में मीनाक्षीपुरम से किरनपाल सिंह ने कहा कि सेना वेटर्न को पूर्ण सम्मान देती है। मवाना से आए अमरीश ने कहा कि पूर्व सैनिकों को जो सुविधा सेना में मिलती है, ऐसी किसी विभाग में नहीं मिलती है। मेरठ से आए सीपी शर्मा और रुड़की रोड निवासी मनवीर सिंह ने कहा कि वीर नारियों को भी समय समय पर सम्मानित किया जाता है।


मवाना रोड पर ईसीएचएस पॉली क्लीनिक का शुभारंभ

आरवीसी सेंटर में लेफ्टिनेंट जरनल डीजी मिश्रा ने इसीएचएस पॉलीक्लीनिक का अमर विहार मवाना रोड में शुभारंभ किया। उन्होंने इसकी उपयोगिता के विषय में बताया। इस दौरान वेटर्न की क्षमता वृद्धि का कार्यक्रम आरवीसी भंडारी हॉल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed