{"_id":"620033ffbaf8a11a25359893","slug":"eveteasing-in-wedding-function-meerut-news-mrt5760671142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : शादी समारोह में महिलाओं से छेड़छाड़, फिर आरोपी युवकों की जमकर धुनाई, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : शादी समारोह में महिलाओं से छेड़छाड़, फिर आरोपी युवकों की जमकर धुनाई, पुलिस को सौंपा
Mon, 07 Feb 2022 10:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:25 AM IST
सार
मेरठ में एक शादी समारोह में कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने युवकों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई की। फिर आरोपी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद के परतापुर में दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुए शादी समारोह में महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। इसके बाद युवती पक्ष के लोगों ने चार युवकों को पकड़कर पीटा। बाद में दो युवक भाग निकले। इस मामले में रविवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस शादी समारोह में कुछ बाहरी युवक आ गए थे। इनमें से कुछ शराब के नशे में स्टेज पर आकर डांस करने लगे। यहां पहले से ही काफी महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी दौरान युवती पक्ष के लोगों ने युवकों के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वह सभी बाहरी हैं।
विज्ञापन
इनमें से ही कुछ युवक शराब के नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं युवती पक्ष के लोगों ने चार युवकों को पकड़ लिया और उन्हें पीटा। दो युवक भाग निकले। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवकों को थाने ले आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत में गरजे अमित शाह : बोले-आने वाले दिनों में माफिया का बोलबाला चलेगा या कानून का राज ये आपको तय करना है
इसके बाद रविवार को दोनों पक्षों के लोग आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। फिर बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता हो गया।
यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन