फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eveteasing in lalkurti area

लालकुर्ती में युवती से छेड़छाड़, मनचलों को धुना

Thu, 09 Dec 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
eveteasing in lalkurti area
लालकुर्ती में छात्रों ने युवती से छेड़छाड़, लोगों ने पीटा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती में एक दुकान पर खड़े होकर सिगरेट पी रहे दो मनचलों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवती के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से आरोपियों को बाहर निकाला। पुलिस ने जांच शुरू की।
गंगानगर क्षेत्र निवासी दो छात्र एक इंटर कालेज में 12वीं में पढ़ते हैं। बुधवार को एक छात्र का जन्मदिन था तो दोस्तों ने जन्मदिन की पार्टी कर जश्न मनाया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने बीयर पी रखी थी। देर शाम वह लालकुर्ती क्षेत्र में एक दुकान पर खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। तभी पास में ही एक युवती भी घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने युवती पर टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर छात्रों ने अभद्रता की। इस पर युवती ने शोर मचाया तो भाई और आसपास के लोग दौड़े पड़ और दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed