{"_id":"5d5323cc8ebc3e6c940d1744","slug":"everyone-said-jai-hind-on-patriotism","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति तरानों पर हर कोई बोला जय हिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति तरानों पर हर कोई बोला जय हिंद
Wed, 14 Aug 2019 02:29 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में वंदे मातरम्...जय हिंद...जय हिंद। मां तुझे सलाम जैसे देशभक्ति तरानों पर स्कूली छात्र-छात्राओं की नृत्य प्रस्तुतियां देखकर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगे के साथ छात्र-छात्राओं ने भावभीनी प्रस्तुति दी। किसी ने सरहद पर तैनात जवानों की जिंदगी से रूबरू कराकर स्तब्ध किया तो किसी ने बेटी भ्रूण हत्या की तस्वीर दिखाकर झकझोर दिया।
मौका था मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडीटोरियम में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता का। इसमें देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। फौजी ड्रेस में बच्चों ने मंच पर जवानों के शौर्य को ऐसे पेश किया मानो सीमा पर सीधे जंग हो रही हो। किसी ने नृत्य के माध्यम से एकता की तस्वीर प्रस्तुत की तो किसी ने लोकगीतों की भव्य प्रस्तुति से हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं दर्शकों और स्कूली छात्र-छात्राओं हर प्रस्तुति पर हॉल में तिरंगा लहराकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि सीसीएसयू की प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने दीप जलाकर किया। सीनियर और जूनियर वर्गों में देशभक्ति गीतों पर 24 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। दोपहर तीन बजे तक चले भव्य कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने प्रतिभा प्रदर्शन कर क्रांति धरा का नाम रोशन कर दिया।
सत्यकाम की टीम ने जीता 21 हजार का पुरस्कार
प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में 5वीं से 8वीं कक्षा तथा सीनियर ग्रुप में 9वीं से 12वीं कक्षा के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अपनी शानदार प्रस्तुति से सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल की टीम सीनियर वर्ग में अव्वल रही। टीम को 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। दूसरे नंबर पर रही गार्गी गर्ल्स स्कूल की टीम ने 11 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रही इस्माईल इंटर कॉलेज की टीम ने 5100 रुपये का पुरस्कार जीता। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रही दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार की टीम को 11 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रही चड्ढा पब्लिक स्कूल की टीम को 5100 रुपये और तीसरे स्थान पर द अध्ययन स्कूल की टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्पेशल परफार्मेंस सेंट जोंस स्कूल कैंट, अमृत कला संगीत संस्थान और जीटीबी दिल्ली रोड के छात्र-छात्राओं ने दी। चौधरी चरण सिंह विवि के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी विजेता टीमों को चेक और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
ये रहे प्रतियोगिता के निर्णायक
प्रतियोगिता में डॉ. रीमा वार्ष्णेय, एचओडी फैशन डिजाइनिंग विद्या नालेज पार्क, कोरियोग्राफर मिताली शर्मा और कपिल बेदी निर्णायक की भूमिका में रहे। निर्णायक मंडल ने सभी प्रस्तुतियों को बारीकी से देखने के बाद अपना निर्णय सुनाया।
शहर के गणमान्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में अतिथि एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, केएमसी के संचालक डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आरके सैनी, ठाकुर प्रीतिश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री संजना रस्तोगी आदि शामिल रहीं।
ये हैं हमारे सहयोगी
अमर उजाला एवं केएल इंटरनेशनल स्कूल के सौजन्य से कार्यक्रम में बतौर प्रायोजक साव्या ज्वैलर्स, अध्ययन स्कूल, चौधरी चरण सिंह विवि, केएमसी हॉस्पिटल, एडिको बिल्डर्स, किंग ब्रेड, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, दयाल फर्टिलाइजर्स, एसडीएस ग्लोबल, स्वयं मीडिया, एएलएस आईएएस कोचिंग, लैंमफोर्ड बॉयोटेक, सुधाकर मुद्रणालय, हीरा आउटडोर, आरआर एडवरटाइजिंग, श्री कैलाश प्रकाश गायत्री देवी जन सेवा संस्थान, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, उत्सव रास, महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, मीरा ज्वेल हाउस, कार केयर सेंटर, एमडीए, हीरा बाथ पैलेस, बीआर स्टूडियो मुख्य हैं। एसएफ फूड्स का विशेष सहयोग रहा।
इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग
गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर, ब्लॉसम्स स्कूल बच्चा पार्क, सत्यकाम इंटरनेशनल लोहिया नगर, दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल दिल्ली रोड, सीजेडीएवी सेेंटेनरी स्कूल शास्त्री नगर, एसएसडी बुढ़ाना गेट, इस्माईल गर्ल्स इंटर कॉलेज शास्त्री नगर, एमएल पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल छीपीटैंक, चौधरी चरण सिंह त्यागी इंटर स्कूल, आरएन इंटरनेशनल स्कूल, आईआईएमटी गंगानगर, खालसा गर्ल्स स्कूल, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल, द अध्ययन स्कूल शताब्दी नगर, ट्रांसलेम एकेडमी गंगानगर, माउंट लिट्रा जी स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार, राधागोविंद पब्लिक स्कूल गढ़ रोड, कुसुम इंटरनेशनल स्कूल, चड्ढा पब्लिक स्कूल जानी, शांति निकेतन विद्यापीठ गंगानगर, बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल किला परीक्षितगढ़।